KBP Times

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत, दहशत में लोग

Canada School Shooting

Canada School Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल में हुई ओपन फायरिंग की घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया. घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए. एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. संदिग्ध हमलावर भी मौके पर मृत मिला. पुलिस ने बताया कि उसकी मौत खुद ही चलाई गई गोली से हुई लगती है. इसके अलावा पुलिस को एक घर में भी दो शव मिले हैं. अधिकारियों का मानना है कि यह घर इस गोलीबारी की घटना से जुड़ा हो सकता है. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
गोलीबारी की घटना टम्बलर रिज नाम शहर में हुई, जिसकी आबादी लगभग 2,400 लोग है. पुलिस ने लोगों से घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है. आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजे गए हैं. टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं. पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस जैसी अतिरिक्त टीमें भेजी गई है. उन्होंने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया. उन्होंने सुमदाय के लोगों से अपील की है कि जो लोग अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं, कृपया घर लौट जाएं और काम करने दें. कैनिडियन माउंटेड पुलिस इस खूबसूरत शहर को फिर से सुरक्षित बनाएगी.

यह भी पढ़ें: “गरीबों के घर तो उजाड़ दिए…” यूपी सरकार का बजट पेश होने से पहले बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव

कनाडा में मास शूटिंग का पुराना इतिहास
बता दें कि टम्बलर रिज, अल्टबर्टा की सीमा के पास वैंकूवर से करीब 1 हजार किलोमीटर उत्तर में है. प्रांतीय सरकार की बेवसाइट में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सात से 12वीं तक के छात्रों का उल्लेख किया गया है. वैसे तो कनाडा में मास शूटिंग का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से ऐसे मामलों में कमी देखने को मिली है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

2

2