KBP Times

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 118 सांसदों ने दिया समर्थन

om Birla

Parliament Budget Session: कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंप दिया है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कुल 118 सांसदों ने साइन किए हैं. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि हमने नियमों और प्रक्रियाओं के नियम 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया. बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी. 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. जिसके महज एक मिनट बाद 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया. इसके बाद 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. विपक्ष ने हंगामा जारी रखा. जिसके चलते 2 बजे तक सदन स्थगित कर दिया गया.

“सत्र पूरी तरीके से वॉशआउट कर दिया”
इससे पहले विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने लाने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जिद ने पूरे सदन का ये बजट सत्र पूरी तरीके से वॉशआउट कर दिया है. आपने अपनी वजह से अपने साथियों तक को बोलने नहीं दिया. विपक्ष के पास अपनी बातों को रखने का ये बहुत बड़ा मंच है. ऐसे में विपक्ष ने ऐसा नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है जो अपनी जिद की वजह से किसी दूसरे को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं. लोकतंत्र की गरिमा को लगातार तार-तार करने का काम विपक्ष के द्वारा किया जा रहा है.

चिराग पासवान ने आगे कहा कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ जिस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही जा रही है ऐसे में पुन चिंता की इस बात की होती है कि ये वही लोकसभा के स्पीकर हैं जो निरंतरता में पिछले बार भी थे इस बार भी पुन उन्हीं को जिम्मेदारी दी गई है. विपक्ष को हमेशा बात कहने का मौका दिया गया है लेकिन परंपराओं के विरोध ऐसे मुद्दों को उठाएंगे जिस पर रोलिंग दे चुकी और उस बात पर आप अविश्वास प्रस्ताव ऐसे स्पीकर के प्रति लाएंगे जिन्होंने हमेशा प्रयास किया सत्तापक्ष और विपक्ष एकजुट होकर मिलकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले. आज जिस प्रकार से विपक्ष उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सोच रहा है वो निंदनीय है.

यह भी पढ़ें: “पता नहीं उनको क्या गर्मी लगी…” भाजपा सांसद मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर पलटवार

“पीएम मोदी से हमको चिढ़ है”
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि ये सब इनका ड्रामा है. ये साफ कह दें कि पीएम मोदी से हमको चिढ़ है. भाजपा हर राज्य में क्यों जीत रही है इनको दिक्कत पीएम और भाजपा की जीत से है. पूरे विश्व और भारत में ये अपना मजाक उढ़ा रहे हैं.

“अविश्वास प्रस्ताव की जो बात है वो बकवास है”
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव की जो बात है वो बकवास है. आप सदन का बहिष्कार करेंगे सदन में किसी चर्चा में भाग लेना नहीं चाहेंगे. आप बहस से भागते हैं और आम जनता का पैसे बर्बाद करने में लगे हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2