KBP Times

“पता नहीं उनको क्या गर्मी लगी…” भाजपा सांसद मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर पलटवार

Manoj Tiwari

Parliament Budget Session: पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा FIR फाइल करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा. जिसपर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि क्या नरवणे साहब की किताब छपी है? किताब ही नहीं है. जिस किताब की वो बात कर रहे हैं वो किताब नहीं छपी है. अगर आपको उस किताब से इतना प्यार है तो पहले उस किताब के छपने की व्यवस्था कीजिए जो लिखा है वो छपवाया नहीं और पता नहीं उनको क्या गर्मी लगी हुई है.

“विपक्ष के नेता को संसदीय ज्ञान नहीं”
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रकाशन ने कह दिया कि ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है तो ये गलत है. राहुल गांधी ने जानबूझकर सदन कर बंधक बना लिया है ये अमर्यादित है. विपक्ष के नेता को संसदीय ज्ञान नहीं है यही माना जाएगा. उनके अलावा भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा के नियम के अनुसार चलना नहीं चाहते हैं. वो अपने नियम लाना चाहते हैं जब कह दिया गया कि हम वो किताब को कोट नहीं कर सकते जो अनपब्लिश्ड है उसे हम यहां नहीं दिखा सकते हैं और न कोट कर सकते है तो वो इस बात को सुनने के लिए क्यों तैयार नहीं हैं?

“सिर्फ़ पार्लियामेंट ही नहीं, पूरा देश शर्मिंदा है”
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं. सिर्फ़ पार्लियामेंट ही नहीं, पूरा देश शर्मिंदा है. आपने देखा कि कैसे राहुल गांधी कल यहां एक गैर-कानूनी, अनऑथराइज़्ड किताब लाए और पूरी न्यायपालिका का अपमान किया. पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस ने अब कहा है कि यह पूरी तरह से गैर-कानूनी और अनऑथराइज़्ड है. उन्होंने कहा कि अगर वे प्रधानमंत्री से कागज छीन लेते या धक्कामुक्की करते और खासकर ये महिला सांसदों को आगे कर रहे हैं, तो इस देश, संसद और संविधान की क्या गरिमा रह जाएगी.

 जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर | KBP Times

कांग्रेस सांसदों ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि ये सिर्फ मुद्दों से ध्यान हटाने का काम रहे हैं आखिर, दिल्ली पुलिस कौन है ये होम मिनिस्ट्री के अंडर आती है ये किस तरह की कार्यवाही कर रहे हैं. आप कह दीजिए न कि नरवणे जी ने झूठ कहा था ये इस तरह से क्यों बरगला रहे हैं.

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने पर कहा कि वो जांच करते रहे, निश्चित तौर पर किताब कहीं न कहीं छपी है तभी हाथ में आई है. उसमें जो लिखी हुई बाते हैं वो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें: “नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन…” राहुल गांधी का बड़ा बयान

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2