KBP Times

“नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन…” राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR फाइल करने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मनोज मुकुंद नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है -बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें. मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मनोज मुकुंद नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है. मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे. पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है. लेकिन किताब अमेज़न पर उपलब्ध है.

“मुझे पेंगुइन से ज़्यादा नरवणे पर भरोसा”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें. मुझे पेंगुइन से ज़्यादा नरवणे जी पर भरोसा है. क्या आपको नरवणे जी से ज़्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं. जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ.

यह भी पढ़ें: जनता की एकजुटता ही ईरान की असली ताकत – अमेरिका से तनाव के बीच खामेनेई ने दिया संदेश

“कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए”
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल MM नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के लीक होने पर दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने पर कहा कि पेंगुइन प्रकाशन ने बताया कि किसी भी प्रारूप में कोई किताब नहीं छपी है. जो लोग इस तरह की किताबें ला रहे हैं उस पर हम कार्रवाई करेंगे. सदन में आप किसी भी मुद्दे को गुमराह नहीं कर सकते हैं. कोई ऐसा पेपर आप प्रमाणित नहीं कर सकते जो वास्तविक नहीं है. मेरा स्पीकर से आग्रह होगा इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

“कांग्रेस की झूठ का पोल खुल गया है”
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ये ऐसा झूठ जो कांग्रेस संसद में लेकर आई थी कांग्रेस की झूठ का पोल खुल गया है. इनको बाज आना चाहिए. संसदीय परंपराओं को मानने का रिहर्सल ये करे. ये देश की जनता को विकास का लाभ न मिले, एक तरीके से विकास में बाधा बनने का काम ये कांग्रेस कर रहे हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2