KBP Times

“हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे…” परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों से बोले PM मोदी

Pariksha Pe Charcha

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज(9 फरवरी) छात्रों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल जब भी मैं किसी नौजवान से मिलता हूं, तो वे स्टार्टअप करने की बात करते हैं, लेकिन पहले आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें कोई लैब की चर्चा है और कुछ केमिकल्स मिलाने की चर्चा है तो आप पेपर लेकर लैब की पेंटिंग बनाए और उसमें हर बॉटल पर केमिकल्स के नाम लिखे. इस तरह, आपका आर्टवर्क भी हो जाएगा और लेसन भी याद हो जाएगा.

“हमें किसी चीज से डरना नहीं चाहिए”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने आगे कहा कि हमें अपने परिवारों में यह तय करना चाहिए कि हम खाना खाने के बाद कुछ भी जूठा नहीं छोड़ेगे. अगर सब ऐसा करेंगे, तो बहुत सारा खाना बच जाएगा और कितना बड़ा फायदा होगा. एक नागरिक के नाते मैं इन चीजों का ठीक से पालन करुं, तो मैं विकसित भारत के लिए योगदान कर रहा हूं, अब जैसे ‘वोकल फॉर लोकल’, मैं मेरे देश की चीजें करुंगा, मैं भारत में जो चीजें बनी हैं उसको लूंगा. हर युग में, जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी आती है, जैसे जब कंप्यूटर आए थे, तो लोग चर्चा करते हैं कि क्या होगा? हमें किसी चीज से डरना नहीं चाहिए हमारी कोशिश होनी चाहिए, हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे.

यह भी पढ़ें: “राम मंदिर बना तो…” बाबरी मस्जिद के निर्माण पर बोले हुमायूं कबीर

“यही युवा भारत की युवा सोच है”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने आगे कहा कि कोयंबटूर में हमारे युवा साथी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ AI, स्टार्टअप और भविष्य की टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत जागरूक हैं और यही युवा भारत की युवा सोच है, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को नीति नई मजबूती दे रही है. उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए, अगर आप रायपुर तहसील से हैं, तो अपनी तहसील की सभी चीज़ों की एक लिस्ट बनाएं. फिर एक-दो घंटे उन्हें देखने में बिताएं, फिर जिले में कौन-सी चीजें हैं, जो नहीं देखी हैं, और फिर तय करें कि पूरे राज्य कौन-सी हैं. हमें कहीं भी एक स्टूडेंट के रुप में जाना चाहिए तब टूरिज्म का मजा आता है.

“सब्जेक्ट पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए”
छात्रों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि जो कुछ भी आपने सुना और पढ़ा है, वह कभी बेकार नहीं जाता वह कहीं न कहीं स्टोर हो जाता है. अगर आप एक अच्छे विद्यार्थी बनना चाहते हैं, तो आपको सब्जेक्ट पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए. सबसे ज़रूरी बात है लगातार प्रैक्टिस करते रहना. उन्होंने कहा कि शिक्षा की जीवन में भी ज़रूरत है और सामाजिक जीवन में भी जरुरत है. इसको कभी कम नहीं समझना चाहिए.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2