KBP Times

BSNL में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू

BSNL SET Recruitment 2026

BSNL SET Recruitment 2026: इंजीनियरिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Senior Executive Trainee (SET) के लगभग 120 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को टेलीकॉम ऑपरेशन और फाइनेंस स्ट्रीम में शामिल किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

BSNL SET भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार के लिए 8 से 15 मार्च 2026 तक एडिट विंडो का मौका दिया जाएगा। वहीं, इस भर्ती की CBT परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित होने की संभावना है।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रांच में BE या BTech डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, फाइनेंस स्ट्रीम के लिए CA या CMA की योग्यता अनिवार्य रखी गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

BSNL SET Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मल्टीपल चॉइस ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को IDA वेतनमान E3 के तहत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतन ₹24,900 से ₹50,500 प्रति माह तक होगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

पोस्टिंग और करियर अवसर

BSNL की यह भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि BSNL जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में Senior Executive Trainee के रूप में नौकरी करना न सिर्फ करियर को स्थिरता देता है, बल्कि भविष्य में ग्रोथ और प्रमोशन के बेहतर अवसर भी प्रदान करता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2