KBP Times

फिल्म के नाम पर 40 लाख की ठगी? पलाश मुच्छल पर लगे गंभीर आरोप

Palash Muchhal

Palash Muchhal:सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर वैभव माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वैभव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद सांगली जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वैभव का कहना है कि पलाश ने उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा दिया था.

OTT रिलीज और मोटे मुनाफे का दिया था भरोसा

शिकायत के अनुसार, पलाश मुच्छल ने वैभव माने को ‘नजरिया’ नाम की फिल्म में पैसे लगाने का ऑफर दिया था. पलाश ने दावा किया था कि यह फिल्म जल्द ही बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलेगा. इस भरोसे पर वैभव ने अलग-अलग किस्तों में कैश और Google Pay के जरिए कुल 40 लाख रुपये दिए.

फिल्म अधूरी, फोन उठाने बंद और नंबर किया ब्लॉक

वैभव का आरोप है कि फिल्म कभी पूरी ही नहीं हुई. जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पलाश ने पहले टालमटोल की और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया. यहां तक कि वैभव का नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया. परेशान होकर वैभव ने पुलिस का सहारा लिया. पुलिस का कहना है कि शिकायत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2