KBP Times

केरल में PM मोदी ने 4 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट’

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया और उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाई, साथ ही पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया और एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि लोन बांटे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज केरल के विकास के लिए केंद्र के प्रयासों को नई गति मिली है. आज से केरल में रेल कनेक्टिविटी बहुत सशक्त हुई है. तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप बनाने के लिए पहल हुई है. आज केरल से पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत भी हो रही है. आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है. इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा.

शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक घर बनाए गए
पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है. बीते 11 वर्षों से केंद्र सरकार शहरी बुनियादी ढांचे पर बहुत निवेश कर रही है. केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए भी बहुत काम कर रही है. पीएम आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाकर दिए गए हैं. इनमें शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं. केरल के करीब सवा लाख शहरी गरीबों को भी उनका पक्का घर मिला है.

यह भी पढ़ें: भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज एक साथ, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम

उन्होंने कहा कि अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है. थोड़ी देर पहले यहां भी पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं. इसमें केरल के 10,000 और तिरुवनंतपुरम के 600 से अधिक साथी है पहले सिर्फ अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड हुआ करते थे अब फुटपाथ विक्रेता के पास भी स्वनिधि क्रेडिट कार्ड होगा.

“नवाचार-हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद मिलेगी”
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान और नवाचार और हेल्थकेयर पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है. केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को विज्ञान, नवाचार और हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद मिलेगी. वहीं उन्होंने कहा कि आज देश के दूसरे हिस्सों से केरल की रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है. जिन अमृत भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंडी दिखाई गई है इससे केरल में ईज ऑफ ट्रेवल को बल मिलेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2