KBP Times

भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज एक साथ, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम

Basant Panchami

Basant Panchami: मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में बंसत पंचमी पर आज पूजा और नमाज की विशेष व्यवस्था की गई है. हिंदू श्रद्धालुओं ने सूर्यादय के साथ वाग्देवी की पूजा शुरू की. इसके बाद हवन किया जाएगा और सूर्यास्त तक पाठ किए जाएंगे. वहीं भोजशाला में एक अलग क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी. धार SP मयंक अवस्थी ने कहा कि इस आयोजन को लेकर व्यापक व्यवस्था सुरक्षा के प्रबंधन किए गए हैं. पुलिस बल को यहां तैनात किया गया है. इसमें हमारे पास RAF और CRPF भी यहां तैनात हैं. एक-एक गली हमारी निगरानी में हैं और शहर के संवेदनशील क्षेत्र को ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है.

SC के आदेश पर क्या बोले जिला कलेक्टर?
भोजशाला-कमल मौला कॉम्प्लेक्स से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धार जिला कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने कहा कि हमारे पास लिखित में आदेश आ चुका है. उच्चतम न्यायालय ने स्वीकार किया कि जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती है तो दोनों समुदायों का एक ही स्थान पर पूजा-अर्चना करना कानून व्यवस्था के हिसाब से बहुत बड़ी चुनौती है. इसलिए उच्चतम न्यायालय ने इसमें निर्देश दिया जाना आवश्यक समझा. ये भी इस आदेश से स्पष्ट है कि दोनों ही समुदायों को अलग-अलग विशेष और अलग स्थान देने हैं जिससे दोनों समुदायों के कार्यक्रम निर्विघ्न चले.

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का जो निर्देश है वो स्पष्ट है कि जो स्थान है वो विशेष और अलग-अलग होना चाहिए. पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूर्व में जो घटनाएं हुईं उन्हें भी सामने रखा गया. इसलिए हमने ये निर्णय लिया है कि ये स्थान बिल्कुल विशेष और अलग होना चाहिए. परिसर में और भी जगह है. जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था को देखते हुए खुद से स्थान नीयत करना है.

यह भी पढ़ें: Gaza Peace Board, ट्रंप की पहल पर इस्लामी देश शामिल, भारत ने बनाई दूरी

“राजा भोज का समृति उत्सव मनाया जा रहा है”
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि भोजशाला में राजा भोज का समृति उत्सव मनाया जा रहा है. वहां मां सरस्वती की वंदना भी होती है। दुर्भाग्य ये कुछ इस्लामिक जिहादी तत्व नहीं चाहते हैं कि बहुसंख्यक समाज पूजा-अर्चना करे. पूजा पर अंकुश लगाने की जो चेष्टा की जाती है ये दुर्भाग्यपूर्ण है. हम धूम धाम से वहां पूजा करेंगे.

“फैसले का स्वागत करना चाहिए”
भोजशाला-कमल मौला कॉम्प्लेक्स से जुड़े विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करना चाहिए. इस देश के अंदर हिंदू मुसलमान हमेशा से एक साथ रहता आया है, एक साथ रहेगा. आपस में यदि भाईचारा नहीं होगा तो देश के अंदर शांति और अमन नहीं बनेगी. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2