KBP Times

भारत और EU के बीच Free Trade Deal, यूरोपीय बाजार तक बनेगी भारत की पहुंच

free trade deal with EU

Free Trade Deal : भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच Free Trade Deal यानी मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा 27 जनवरी को होगी। ईयू और भारत में FTA होता है तो भारत के सामानों को EU देशों के बाज़ार में कम टैरिफ या बिना किसी टैरिफ़ के पहुँच मिलेगी और EU के सामान को भारत के बाज़ार में भी उसी रूप में पहुँच मिलेगी.

यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने स्विटज़रलैंड के दावोस में कहा कि ईयू भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है.

उन्होंने कहा कि इससे 27 देशों के इस समूह को First मूवर एडवांटेजश् मिलेगा यानी इस स्तर का Free Trade Deal  किसी और ने भारत से किया नहीं है, इसलिए ईयू को इसका फ़ायदा पहले मिलेगा.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए पहला कदम बढ़ाया, मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजा

अमेरिका का बढ़ता दबाव

भारत और ईयू उस समय Free Trade Deal  करने जा रहे हैं, जब अमेरिका का दबाव पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है. भारत अमेरिका का 50 फ़ीसदी टैरिफ़ झेल रहा है और ट्रेड डील पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और ट्रेड सरप्लस भारत का है. ऐसे में भारत को भारी नुक़सान हो रहा है.
दूसरी तरफ़ यूरोप भी ट्रंप की नीतियों के कारण भारी दबाव में है. यूरोप पहले से ही यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण मुश्किल में था और अब ट्रंप ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़े की बात कर रहे हैं.

ट्रंप ने यहाँ तक धमकी दी है कि ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़े का जो भी देश विरोध करेगा, उस पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ़ लगेगा. रूसी नेता भी यूरोप और अमेरिका के संबंधों पर तंज़ कस रहे हैं.

यह भी देखें : लोकार्पण के इंतजार में खाली पड़ी 70 करोड़ की पार्किंग, Jaipur हाईकोर्ट जाम से जनता परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2