KBP Times

AR Rahman ने ‘वंदे मातरम’ गाने से किया इनकार ?

AR Rehman

Mumbai: दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके एआर रहमान को लेकर बॉलीवुड में चर्चा है। अब एक नया दावा किया जा रहा है कि एआर रहमान ने वंदे मातरम सॉन्ग गाने से इनकार कर दिया था। रहमान का इंटरव्यू लेने वाली एक जर्नलिस्ट ने एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि एक बार इंटरव्यू के दौरान वह रहमान से मां तुझे सलाम गाने के लिए आधे घंटे तक मनाती रहीं लेकिन वह नहीं माने।

एआर रहमान के सपोर्ट में उतरीं चिन्मई

अब इस दावे के बाद एआर रहमान को सिंगर चिन्मई ने सपोर्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए एक्स पर लिखा, एआर रहमान और हम सबने 23 नवंबर 2025 को पुणे में आर के लक्ष्मण मेमोरियल अवॉर्ड कॉन्सर्ट में भीड़ के साथ वंदे मातरम गाया। वह लगभग हर कॉन्सर्ट में मां तुझे सलाम गाते हैं। जिन लोगों ने भी कॉन्सर्ट अटेंड किए हैं, वे यह जानते हैं। हो सकता है कि उन्हें लगा हो कि उनकी आवाज उस दिन सबसे अच्छी नहीं थी या जब आपने उनका इंटरव्यू लिया तो उनका गाने का मन नहीं था और इसमें कोई दिक्कत नहीं। इस ट्वीट के नीचे के जवाब ओह, इससे बात समझ में आती है दिखाते हैं कि हाल के दिनों में क्या गलत हुआ है।

एआर रहमान से हुई प्रियंका की तुलना

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी एआर रहमान को सपोर्ट किया है और ट्रोल्स को जवाब देते हुए सिंगर की तुलना अपनी कजिन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, सिर्फ दो भारतीयों ने सच में भारत को ग्लोबल स्टेज पर इस तरह पहुंचाया है कि पूरी दुनिया उन्हें पहचानती है- प्रियंका चोपड़ा और एआर रहमान।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2