KBP Times

IndiGo Airlines पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

IndiGo

Business effect: DGCA ने शनिवार को IndiGo Airlines पर दिसंबर में हुई उड़ान रद्द और देरी की घटनाओं के लिए 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, CEO पीटर एलबर्स और एयरलाइन के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। DGCA ने इस घटना का कारण प्रबंधकीय कमज़ोरी और नियामक तैयारी में कमी बताया।

इसके अलावा, डीजीसीए ने IndiGo Airlines को 50 करोड़ का बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित हो और दीर्घकालिक सुधार किया जा सके।

क्या हुआ था दिसंबर में?

दिसंबर की शुरुआत में IndiGo Airlines ने पूरे देश में सैकड़ों उड़ानों को रद्द किया था। इसका मुख्य कारण था पायलटों के लिए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों की तैयारी में कमी। एयरलाइन को इन नियमों का पालन करने के लिए फरवरी 10 तक की छूट दी गई थी।

डीजीसीए ने 68 दिन की अवधि (5 दिसंबर 2025 से 10 फरवरी 2026) के लिए 20.4 करोड़ का जुर्माना लगाया, जिसका मतलब रोजाना 30 लाख का दंड है।

IndiGo Airlines पर  जुर्माने के कारण

डीजीसीए ने छह प्रमुख कारणों को आधार बनाकर जुर्माने की घोषणा की है, जिनमें शामिल हैं-

उड़ान समय, ड्यूटी अवधि और आराम समय के नियमों का पालन न करना और रोस्टर योजना में पर्याप्त मार्जिन न रखना।

संचालन और प्रबंधन में ढिलाई, वित्तीय और संचालन मानकों का पालन न करना।

संचालन नियंत्रण के जिम्मेदारियों का उचित पालन न करना।

IndiGo Airlines के Chief Operating Officer Isidre Porqueras को Accountable Manager के रूप में जिम्मेदार ठहराया गया है।

Airlines पर सुधार योजना और बैंक गारंटी

IndiGo को DGCA के दिशानिर्देशों के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने के लिए ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करनी होगी। इसे IndiGo Systemic Reform Assurance Scheme (ISRAS) के तहत चरणबद्ध रूप से जारी किया जाएगा।

सुधार चार मुख्य क्षेत्रों में होंगे

लीडरशिप और गवर्नेंस दृ ₹10 करोड़ तीन महीनों में।

मानव संसाधन योजना, रोस्टरिंग और थकान प्रबंधन  ₹15 करोड़ छह महीनों में।

डिजिटल सिस्टम और संचालन क्षमता सुधार 15 करोड़ नौ महीनों में।

बोर्ड-लेवल निगरानी और सतत अनुपालन 10 करोड़ 9-15 महीनों में।

यह भी पढ़ें : SEBI ने 12 एंटिटीज को किया 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन, 90 लाख का जुर्माना भी

DGCA की जांच और कार्रवाई

DGCA की चार-सदस्यीय समिति ने दिसंबर में हुई उड़ान बाधाओं की गहन जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर CEO Pieter Elbers  और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी गई। इसके साथ ही,SVP (OCC) को उनके वर्तमान जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और भविष्य में कोई जिम्मेदार पद नहीं सौंपने का निर्देश दिया गया।

दिसंबर 3-5 की अवधि में क्ळब्। के अनुसार 2,507 उड़ानें रद्द और 1,852 उड़ानें देरी का सामना कर चुकी थीं, जिससे तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए थे।

DGCA ने कहा है कि यह जुर्माना अब तक किसी भी एयरलाइन पर उड़ान बाधाओं के लिए लगाया गया सबसे बड़ा दंड है और यह कार्रवाई अपने तरह की अभूतपूर्व मानी जा रही है।

यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न! 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2