Windows 10-11 security alert: अगर आप Windows 10 या Windows 11 यूज कर रहे हैं, तो सावधान! सरकारी एजेंसी CERT-In ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि इन दोनों में कुछ सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिससे आपकी सेंसेटिव जानकारी चोरी हो सकती है. CERT-In के मुताबिक, विंडोज का डेस्कटॉप विंडो मैनेजर (DWM) कंपोनेंट ठीक से काम नहीं कर रहा है. यह कंपोनेंट सिस्टम के ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को दिखाने का काम करता है, लेकिन इसमें कुछ मेमोरी ऑब्जेक्ट्स सही से हैंडल नहीं हो रहे हैं. इसका फायदा उठाकर हैकर आपके सिस्टम की मेमोरी से जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं.
ये खामी खासतौर पर इन वर्जन्स को प्रभावित करती है
विंडोज 10: 1607, 1809, 21H2, 22H2
विंडोज 11: 23H2, 24H2, 25H2
हालांकि CERT-In का कहना है कि यह खामी सीधे तौर पर बेहद गंभीर नहीं है, फिर भी इसका फायदा उठाकर बड़े साइबर अटैक किए जा सकते हैं या सिस्टम की सिक्योरिटी कमजोर हो सकती है.
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
बिना देरी किए सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें. माइक्रोसॉफ्ट ने इस खामी को ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच रिलीज कर दिए हैं. नियमित तौर पर अपने सिस्टम की अपडेट्स चेक करें और हमेशा अपडेट रखें.इस तरह आप अपने सिस्टम को साइबर अटैक्स से बचा सकते हैं और अपनी जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य सुरक्षा सलाह के लिए है. किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर एक्सपर्ट या CERT-In की आधिकारिक साइट देखें.



