KBP Times

Medical Education के लिए चीन में है टॉप यूनिवर्सिटी

China Medical University

Education : भारतीयों के बीच Medical Education के लिए चीन इसलिए पॉपुलर है, क्योंकि यहां पर दुनिया की कुछ सबसे टॉप यूनिवर्सिटी हैं। इसके अलावा भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की तुलना में यहां फीस भी कम है। साथ ही साथ चीनी मेडिकल यूनिवर्सिटीज में नेशनल मेडिकल कमीशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस का पालन भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी चीन जाकर Medical Education हासिल करना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में मालूम होना चाहिए।

भारत से हर साल हजारों छात्र विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं। उनके बीच कुछ खास देश मेडिकल एजुकेशन के लिए काफी पॉपुलर भी हैं। इसमें चीन भी शामिल है। कोविड महामारी के बाद भारतीय छात्र धीरे-धीरे इस देश में पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत भी हो चुकी है, जिस वजह से अब भारत के छात्रों का यहां पहुंचना भी आसान हो चुका है। यहां एमबीबीएस के लिए कई सारी टॉप यूनिवर्सिटीज हैं, जहां एडमिशन ले सकते हैं।

चीन के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज

टॉप-100 में चीन की 5 मेडिकल यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। इसी तरह से टॉप-200 में शामिल संस्थानों की संख्या 10 है। आइए जानते हैं कि यहां पर MBBS करने के लिए टॉप-10 संस्थान कौन से हैं।
पेकिंग यूनिवर्सिटी
फुडान यूनिवर्सिटी
सिंघुआ यूनिवर्सिटी
शंगाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी
जेझियांग यूनिवर्सिटी
हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
सुन येत-सेन यूनिवर्सिटी
पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज
सिचुआन यूनिवर्सिटी
वुहान यूनिवर्सिटी

यह भी पढ़ें : RBI में निकली भर्ती, सैलरी भी शानदार, 28 फरवरी को परीक्षा

चीन में Medical Education के कई फायदे हैं, जिन्हें देखते हुए इस देश को हायर एजुकेशन के लिए चुना जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि यहां पर अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई करवाई जाती है। इस वजह से भारतीयों के लिए कोर्स समझना आसान है। फिर यहां पर वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को बेहतरीन क्लिनिकल एक्सपीरियंस मिलता है। चीन में रहने-खाने का खर्च भी काफी कम है, जो इसे कम बजट वाले छात्रों के लिए एक आदर्श जगह बनाता है।

यह भी देखें : सालों बाद Hirapura Bus Stand से बसों की शुरुआत, लेकिन सुविधाएं अब भी अधूरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2