KBP Times

Horoscope: आज 17 जनवरी कैसा गुजरेगा आपका दिन जानिए अपनी राशि से

Horoscope

Horoscope Today : आज 17 जनवरी 2026 शनिवार का दिन कैसा गुजरेगा जानिए Horoscope अपनी राशि से किन राशियों के प्रभाव से आपकी दिनचर्या पर पडेगा असर, कितना होगा लाभ क्या हो सकता है नुकसान

मेष राशि

आज Horoscope आपको पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनाए रखनी होगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। यदि ऐसा हो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें और यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी।

वृष राशिः
आज का दिन Horoscope विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी नए कोर्स को करने का सोचा था, तो वह उसमें दाखिला दिला सकते हैं। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे

मिथुन राशि :
आज आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि मिलेगी और रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं और आपको राजनीति में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि लोग वहां आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि:
आज का दिन Horoscope आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी और आप अपने किसी पैतृक संपति संबंधित विवाद को लेकर अपने भाई व बहनों से बातचीत करेंगे, जिससे वह मामला आपस में ही निपट जाएगा।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा और आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे।

कन्या राशि:
आज Horoscope आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो उसको लेकर आप उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें

तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृश्चिक राशिः
आज आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर हिम्मत नहीं हारनी हैं और समस्याओं का डटकर सामना करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर प्रचार विमर्श हो सकता है।

धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए कुछ नए खर्च करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सोच विचार करेंगे। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आप अपने भाई व बहनों की जरूरत को समय से पूरा करने की कोशिश करें, नही तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर राशिः
आज आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे और आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपके कामों मे कोई पार्टनरशिप होने की संभावना है। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कुछ शत्रुओं को पहचान कर चलना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित वस्तु मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है।

मीन राशिः
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है और आपको आज बॉस की ओर से कोई उपहार भी मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : जो उज्जैन नहीं जा सकते वो अहमदाबाद में कर सकते हैं महाकाल के दर्शन

यह भी देखें : सालों बाद Hirapura Bus Stand से बसों की शुरुआत, लेकिन सुविधाएं अब भी अधूरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क