Jaipur: RBI में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बडा अवसर आया है। RBI ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए official नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग ऑफिसों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 4 फरवरी ही तय की गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च, 2026 को कंडक्ट की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
RBI ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) पास होना जरूरी है। कैंडिडेट उसी राज्य का निवासी होना चाहिए जहां के रीजनल ऑफिस के लिए वह अप्लाई कर रहा है। एज लिमिट की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए यह 18 से 25 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग को 5 साल की राहत मिलेगी।
यह भी पढें : वायुसेना में अग्निवीर बनने का अवसर, रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी से शुरु
सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन दो चरणों के आधार पर होगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इनमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषयों से 30-30 सवाल शामिल होंगे। एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
यह भी देखें : जयपुर में सेना की भव्य परेड, आमजन ने भी देखा सेना का शौर्य



