KBP Times

Instagram Reel Controversy: बच्चों के सामने आया आपत्तिजनक कंटेंट, जागरूक मां ने करवाई FIR

Instagram Reel Controversy: बच्चों के सामने आया आपत्तिजनक कंटेंट

उत्तर प्रदेश के आगरा से सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने बच्चों पर ऑनलाइन कंटेंट के असर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक जागरूक मां ने इंस्टाग्राम पर कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक रील्स शेयर करने वाली एक महिला इंफ्लुएंसर के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बच्चों के हाथ में था मोबाइल, अचानक दिखी आपत्तिजनक रील

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली रूबी तोमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बच्चे मोबाइल पर सामान्य रील्स देख रहे थे। इसी दौरान अचानक स्क्रीन पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो आ गया। यह देखकर उन्होंने तुरंत बच्चों से मोबाइल छीन लिया।

पहले भी सामने आ चुका था ऐसा कंटेंट

रूबी के अनुसार, इससे एक दिन पहले भी वह एक ब्यूटी पार्लर में थीं, जहां किसी अन्य महिला के मोबाइल पर इसी तरह की अश्लील रील चलती दिखाई दी थी। उस समय उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब वही कंटेंट उनके बच्चों के सामने आया तो उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

लाखों फॉलोअर्स, करोड़ों व्यूज

शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के दो अकाउंट हैं, जिन पर कुल मिलाकर करीब 4.5 लाख फॉलोअर्स हैं। कई वीडियो पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज भी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि वीडियो में भद्दे इशारे, आपत्तिजनक ऑडियो और अश्लील कमेंट्स की भरमार है।

साइबर थाने में दर्ज हुआ केस

रूबी तोमर ने समाज और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साइबर थाना आगरा में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से संबंधित यूजर आईडी और इंफ्लुएंसर की पहचान की जा रही है।

पुलिस का बयान

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। जांच के बाद संबंधित महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः पटना के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्वा का सैलाब, मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग से लोगों में स्नान का उत्साह

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क