KBP Times

पटना के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्वा का सैलाब, मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग से लोगों में स्नान का उत्साह

patna ganga ghaat

Patna: गंगा किनारे घाटों पर श्रद्वालूओं की श्रद्वा का सैलाब उमडा है। साल 2026 में शटतिला एकादशी और मकर संक्रांति का दुर्लभ संयोग 23 वर्षों बाद बना है। इस विशेष योग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पटना के गंगा घाटों पर अहले सुबह से ही स्नान और दान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और तिल का दान करने से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भोर से ही गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब

बांस घाट, कंगन घाट, गायघाट, दीघा और कलेक्ट्रेट घाट सहित पटना के प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे और जय श्रीहरि के जयकारों से घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया।

शटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

पंडितों के अनुसार शटतिला एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन तिल से बने छह प्रकार के कर्म, तिल स्नान, तिल उबटन, तिल होम, तिल दान, तिल भक्षण और तिल जल अर्पण, करने से समस्त पापों का नाश होता है। इस बार मकर संक्रांति के साथ संयोग बनने से इसका पुण्यफल कई गुना बढ़ गया है।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में मुख्यमंत्री को बदलने जा रही है कांग्रेस, सियासी अटकलों का दौर तेज

मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व

मकर संक्रांति के दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालुओं ने तिल, गुड़, खिचड़ी, कंबल, वस्त्र और अन्न का दान किया। घाटों के आसपास दान-पुण्य के लिए अस्थायी स्टॉल लगाए गए थे, जहां जरूरतमंदों को दान सामग्री दी गई। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देता है।

यह भी देखें: जयपुर के पतंग बाजारों का अनोखा नजारा, थीम पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेट, गोताखोर और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी अलर्ट मोड पर रही।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2