KBP Times

कांग्रेस-बीजेपी के बीच फिर भगवा को लेकर जंग शुरू

Sikar

Sikar: सीकर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बीजेपी नेता डॉ. बीएल रणवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। डोटासरा की हालिया टिप्पणी के बाद अब रणवा का पलटवार सामने आया है, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

डोटासरा के बयान से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉ. बीएल रणवा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीकर में एक डॉक्टर है, जिसका अस्पताल ठीक से नहीं चलता और वह सरकारी योजनाओं के सहारे ही चल रहा है। इसी दौरान डोटासरा ने भगवा जैकेट पहनने को लेकर भी टिप्पणी कर दी थी।

रणवा का पलटवार, पहनावे पर सवाल क्यों?

डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. बीएल रणवा ने कहा कि सार्वजनिक मंच से मेरे जैसे किसान के बेटे पर टिप्पणी कर मेरे मूल अधिकारों का हनन किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब डोटासरा यह भी तय करेंगे कि मैं किस रंग की जैकेट पहनूं? रणवा ने कहा कि भगवा और केसरिया मूल रूप से एक ही रंग हैं। यह रंग साधु-संतों, त्याग, आध्यात्मिकता और वीरता का प्रतीक है। ऐसे पवित्र रंग का अपमान करने का अधिकार डोटासरा को किसने दिया? बीजेपी नेताओं ने इसे साधु-संतों, देवी-देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान बताया है।

अस्पताल और सरकारी योजनाओं पर जवाब

डोटासरा के अस्पताल वाले बयान पर रणवा ने कहा कि मैं किसी अस्पताल का ट्रस्टी हूं और अगर वह अस्पताल सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सेवा कर रहा है, तो इसमें गलत क्या है। अगर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज मिल रहा है, तो इससे किसी को दर्द नहीं होना चाहिए। डॉ. रणवा के इस बयान के बाद साफ है कि सीकर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार और तेज होने वाली है। आने वाले दिनों में यह बयानबाजी और कितनी बढ़ेगी, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव