KBP Times

Gmail अब खुद लिखेगा, समझेगा और मैनेज करेगा आपके ईमेल!

Gmail Gemini Era:अब खुद लिखेगा, समझेगा और मैनेज करेगा आपके ईमेल!

Gmail Gemini Era : “8 जनवरी 2026 को Google ने Gmail को “Gemini Era” में ले जाने की बड़ी घोषणा की हैं। अब Gmail सिर्फ एक ईमेल ऐप नहीं रहा, बल्कि यह आपका पर्सनल, प्रोएक्टिव इनबॉक्स असिस्टेंट बन गया है। Google के Gmail प्रोडक्ट VP Blake Barnes के अनुसार, “ईमेल की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, इसलिए इनबॉक्स मैनेज करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना ईमेल पढ़ना।”Google ने Gemini 3 मॉडल की मदद से कई नए AI फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो आपके इनबॉक्स को पहले से कहीं ज्यादा इंटेलिजेंट बना देंगे।आइए जानते हैं ये फीचर्स क्या हैं और कैसे काम करेंगे:

1.AI Inbox – आपका नया स्मार्ट इनबॉक्स व्यू (जल्द ही रोलआउट)

यह Gmail का सबसे बड़ा बदलाव है! पारंपरिक क्रोनोलॉजिकल इनबॉक्स के अलावा अब एक ऑप्शनल AI Inbox आएगा, जो आपके अनरीड ईमेल्स को स्कैन करके:

  • Priorities सेक्शन में सबसे जरूरी काम हाइलाइट करेगा (जैसे बिल पेमेंट, अपॉइंटमेंट, डेंटिस्ट रिमाइंडर)
  • Catch-up on Topics सेक्शन में महत्वपूर्ण लेकिन कम अर्जेंट अपडेट्स (खरीदारी, फाइनेंस, ट्रैवल आदि) एक जगह दिखाएगा

यह फीचर फिलहाल “trusted testers” के लिए उपलब्ध है और आने वाले महीनों में सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। अच्छी बात ये है कि आप चाहें तो पुराना क्लासिक इनबॉक्स व्यू भी चुन सकते हैं!

2. AI Overviews – सवाल पूछिए, जवाब तुरंत मिलेगा

अब Gmail सर्च बार में नेचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछ सकते हैं, जैसे:

  • “पिछले साल बाथरूम रेनोवेशन के लिए प्लंबर का कौन सा कोट दिया था?”
  • “मेरा फ्लाइट कब लैंड हो रहा है?”

Gemini 3 आपके पूरे इनबॉक्स को स्कैन करके इंस्टेंट AI ओवरव्यू जेनरेट करेगा और फिर  सटीक डिटेल्स के साथ और ओरिजिनल ईमेल्स के रेफरेंस देकर।इसके अलावा  थ्रेड समरी सभी यूजर्स के लिए फ्री होगा और पूरे इनबॉक्स से सवाल-जवाब  Google AI Pro/Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए होगा।

3. Help Me Write & Suggested Replies – आपका प्राइवेट ईमेल राइटर

  • Help Me Write अब सभी यूजर्स (फ्री) के लिए उपलब्ध! बस कुछ कीवर्ड्स बताइए, Gemini प्रोफेशनल, पर्सनलाइज्ड ईमेल ड्राफ्ट कर देगा।
  • Suggested Replies अब आपके राइटिंग स्टाइल से मैच करके ज्यादा स्मार्ट और कांटेक्स्टुअल हो गए हैं – एक क्लिक में जवाब दें।
  • Proofread (पेड यूजर्स के लिए) – ईमेल की भाषा, टोन और क्लैरिटी को और बेहतर बनाएगा।

Gmail का भविष्य: AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा

ये सभी फीचर्स Gemini 3 पर बेस्ड हैं और शुरुआत में US में इंग्लिश में रोलआउट हो रहे हैं। आने वाले महीनों में ज्यादा भाषाओं और देशों में उपलब्ध होंगे। Google ने प्राइवेसी पर भी जोर दिया है अब आपके ईमेल्स से AI मॉडल्स को ट्रेन नहीं किया जाएगा, और डेटा सिक्योर तरीके से प्रोसेस होगा।अगर आप चाहते हैं कि आपका इनबॉक्स खुद आपके काम को समझे, प्रायोरिटी बताए और लिखने में मदद करे  तो Gemini Era का स्वागत कीजिए।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

2

2