KBP Times

IPAC ऑफिस में रेड पर सियासत तेज, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ

ED Raids IPAC Office

ED Raids IPAC Office: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज (8 जनवरी) कोलकाता में IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की. जिसको लेकर सियासत तूफान खड़ा हो गया है. कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय और CBI के खिलाफ TMC नेता कुणाल घोष के नेतृ्त्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि वे समझ गए हैं कि वे बुरी तरह हारने वाले हैं. चुनाव का दुरुपयोग करके उन्होंने वोट चोरी करने का प्रयास किया. वोट चोर भाजपा असली मतदाताओं को परेशान कर रही है.

वे डाटा चोरी का प्रयास कर रहे हैं

कुणाल घोष ने आगे कहा कि TMC के कार्यकर्ता पूरे राज्य में उतर गए और नागरिकों का साथ दे रहे हैं इसलिए अभी वे डाटा चोरी का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने जिस केस में रेड किया है अगर उसमें रेड की जरूरत थी, अगर जांच की जरूरत थी, अगर पूछताछ की जरूरत थी तो इतने दिन क्यों नहीं किए? आज जब चुनाव सामने है, I-PAC हमारे सलाहकार भूमिका में है. पूरे राज्य में प्रचार की नीति चुराने की कोशिश हुई है. TMC की नीति भाजपा के पास चली जाती और भाजपा उससे राजनीति करती. TMC इस डाटा चोरी का विरोध कर रही है.

यह भी पढ़ें: गुरु तेग बहादुर जी पर आतिशी के बयान से मचा सियासी घमासान, दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बोला हमला

राजनीति या TMC का कोई संबंध नहीं

I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ED ने ट्वीट कर बताया है कि ये कोयला चोरी का केस है. ये कोई नया केस नहीं है. इसके साथ राजनीति या TMC का कोई संबंध नहीं है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो बोल रही हैं ये झूठ है. आज 6 जगहों पर बंगाल में और 4 जगहों पर दिल्ली में रेड जारी है. ममता बनर्जी पर केस होना चाहिए. वे सरकारी काम में दखल दे रही हैं और फाइल लेकर निकल जा रही हैं.

यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर कहा कि एक सरकारी संस्था द्वारा रेड चल रही है, उसी जगह पर मुख्यमंत्री का पहुंच जाना और उनके हाथ से सबूत छीन लेना, यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ.

अब पढ़ाने के साथ कुत्ते भी भगाएंगे मास्टरजी! शिक्षा विभाग के फरमान से शिक्षक हैरान | Rajasthan News

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2