KBP Times

टाटा हैरियर और सफारी अब पेट्रोल इंजन में भी, कीमत ₹12.89 लाख से शुरू

टाटा हैरियर और सफारी अब पेट्रोल इंजन में भी,

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUVs हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं। अब तक ये दोनों गाड़ियां सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध थीं, लेकिन पेट्रोल वर्जन आने के बाद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। टाटा हैरियर पेट्रोल की शुरुआती कीमत ₹12.89 लाख, जबकि टाटा सफारी पेट्रोल की कीमत ₹13.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नया पेट्रोल इंजन और दमदार परफॉर्मेंस

हैरियर और सफारी पेट्रोल में टाटा का नया 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बो-GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार यह इंजन बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है।

टाटा का दावा है कि पेट्रोल मैनुअल हैरियर ने लंबी ड्राइव में बेहतरीन माइलेज हासिल कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बनाई है।

बेहतर NVH और स्मूद ड्राइव

नए पेट्रोल इंजन के साथ हैरियर और सफारी की ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूद हो गई है। शोर और वाइब्रेशन (NVH लेवल) में भी काफी कमी की गई है, जिससे हाईवे और सिटी ड्राइव दोनों में आरामदायक अनुभव मिलता है।

फीचर्स में हुआ बड़ा अपडेट

पेट्रोल वेरिएंट्स में कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 36.9 सेमी का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला ऑडियो सिस्टम

  • डिजिटल रियर-व्यू मिरर के साथ इनबिल्ट डैशकैम

  • रिवर्स असिस्ट के साथ मेमोरी ORVMs

  • ड्यूल कैमरा वॉशर सिस्टम

  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वॉइस असिस्टेंट के साथ नेविगेशन

सेफ्टी में भी नंबर वन

टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल के सभी वेरिएंट्स को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इनमें पहले की तरह लेवल-2 ADAS सिस्टम दिया गया है, जिसमें कुल 22 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

वेरिएंट्स और सीटिंग ऑप्शन

  • हैरियर पेट्रोल: Smart, Pure, Adventure और Fearless वेरिएंट्स

  • सफारी पेट्रोल: Smart, Pure, Adventure और Accomplished वेरिएंट्स

सफारी में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प मिलते हैं। टॉप वेरिएंट्स में Dark और Red Dark एडिशन भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: कोहरे में आर्मी परेड की रोमांचकारी फुल ड्रेस रिहर्सल, ब्रह्मोस मिसाइल, रॉबोट डॉग आकर्षण का केन्द्र

ताजा खबरें

ताजा खबरें

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

ACB team arrest bangluru

Jaipur: दहेज केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार

Rahul Gandhi

“न अफसोस, न माफ़ी, उल्टा…” अमेरिकी हमले में भारतीय की मौत पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी को घेरा

kundli

व्यक्ति के जीवन और भाग्य के बारे में लग्न और नवांश कुंडली को जानिए

2

2