KBP Times

कोहरे में आर्मी परेड की रोमांचकारी फुल ड्रेस रिहर्सल, ब्रह्मोस मिसाइल, रॉबोट डॉग आकर्षण का केन्द्र

आर्मी परेड की रोमांचकारी फुल ड्रेस रिहर्सल

Army Parade : जयपुर में पहली बार हो रही आर्मी डे परेड की रोंमाच करने वाली प्रैक्टिस चल रही है। घने कोहरे और सर्दी के बीच सेना का मार्च लोगों को रोमांचित कर रहा है। Army Parade प्रैक्टिस में लड़ाकू विमानों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकड़ियों का मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं जैसे कि त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और उन्नत संचार नेटवर्क का प्रदर्शन शामिल है।
कोहरे के बीच प्रैक्टिस में सैन्य सुरक्षा बल की अलग-अलग टुकड़ियां फ्लैग मार्च करती दिखीं। जयपुर के जगतपुरा महल रोड पर 15 जनवरी को मुख्य परेड होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक इसकी रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसे आम लोग भी देख सकेंगे। हर Army Parade रिहर्सल और मुख्य आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
आर्मी डे परेड के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से पूरे परेड रूट पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसकी भी प्रैक्टिस जारी है। इसके साथ ही मॉडर्न तकनीकों से लैस अलग अलग हेलिकॉप्टर भी आसमान में उड़ान भरते दिखाई देंगे।

परेड में ऑपरेशन सिंदूर का ब्रह्मोस भी

हाल ही में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की धरती पर तबाही मचाने वाला भारत का हाई स्पीड सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों का प्रदर्शन जारी है। बता दें कि इंडिया की सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस 290 किमी दूर दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर सकता है। इस मिसाइल की खासियत इसकी स्पीड है जो रडार के पकड़ से दूर होती है। सटीकता ऐसी की 290 किलोमीटर दूर टारगेट के 1 मीटर के रेंज में जाकर अटैक करता है।

ई मित्र से भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आर्मी परेड में आम लोगों की एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कोई भी नागरिक अपने परिवार के साथ परेड देखने के लिए ेेव.तंरंेजींद.हवअ.पद वेबसाइट पर जाकर अपनी ैैव् प्क् से लॉगिन कर सकता है। लॉगिन के बाद सिटिजन ऐप लिंक में जाकर ‘।तउल क्ंल च्ंतंकम त्महपेजतंजपवद’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां केवल दो कॉलम भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है। एक व्यक्ति अधिकतम दो रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके अलावा ई-मित्र केंद्र के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी जानकारी

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदक को मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इस संदेश के जरिए जरूरी दिशा-निर्देश पढ़े जा सकेंगे। इसके साथ ही रूट मैप और पार्किंग मैप भी ऑनलाइन देखे जा सकेंगे, जिससे परेड स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट में वकीलों के विरोध के बाद शनिवार वर्किंग डे पर पुनर्विचार , पांच जजों की कमेटी बनी

14 जनवरी तक खुला रहेगा रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यह सुविधा शाम से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदक यह भी चुन सकता है कि वह 9, 11, 13 या 15 जनवरी में से किस दिन की परेड देखना चाहता है।

परेड देखने आने वाले लोगों को सुबह 8: 45 बजे तक परेड स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परेड समाप्त होने से पहले किसी को भी स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परेड के दौरान अनुशासन के साथ करना होगा सुरक्षा नियम का पालन
सेना की ओर से आमजन से अपील की गई है कि परेड के दौरान अनुशासन बनाए रखें। सुरक्षा कारणों से ड्रोन, कैमरा, लेडीज पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, बैग, किसी भी तरह की नुकीली वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी विजिटर्स को सुरक्षा जांच के बाद ही परेड स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी देखें : Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

2

2