KBP Times

इश्क या पैसा? रिस्क के साथ प्यार की तलाश, Splitsvilla X6 में होगा डबल धमाका!

splitsvilla x6

Splitsvillax6: देश का सबसे चर्चित डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक बार फिर नए सीजन के साथ तैयार है. प्यार, ड्रामा और तगड़े ट्विस्ट्स से भरपूर इस शो का इंतज़ार यूथ बेसब्री से कर रहा है. प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है.

प्यार की तलाश या गेम की चाल?

इस सीजन में देशभर से आए कंटेस्टेंट्स प्यार की तलाश में एक-दूसरे से जुड़ते दिखेंगे. लेकिन यहां सिर्फ दिल से नहीं, दिमाग से भी खेलना पड़ेगा. हर कदम पर रिश्तों की परीक्षा होगी और फैसले आसान नहीं होंगे.पिछले सीजन में उर्फी जावेद ने बतौर मिस्चीफ मेकर कंटेस्टेंट्स की नींद उड़ा दी थी. कभी उनके ट्विस्ट गेम बदल देते थे, तो कभी किसी का पूरा प्लान चौपट हो जाता था. लेकिन इस बार मामला और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि पहली बार स्प्लिट्सविला में दो-दो मिस्चीफ मेकर नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MTV Splitsvilla (@mtvsplitsvilla)

 

उर्फी के साथ निया शर्मा भी मचाएंगी हलचल

इस सीजन में उर्फी जावेद के साथ टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा भी शो में एंट्री लेंगी. दोनों मिलकर कंटेस्टेंट्स की जर्नी को और ज्यादा मुश्किल और मजेदार बनाने वाली हैं. हर टास्क, हर फैसला… सब कुछ सोच-समझकर लेना होगा.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MTV Splitsvilla (@mtvsplitsvilla)

प्यार या पैसा? चुनना होगा एक

इस बार कंटेस्टेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा — प्यार या पैसा? कुछ फैसले दिल से होंगे, तो कुछ मजबूरी में. कौन प्यार को चुनेगा और कौन पैसों के लिए गेम पलट देगा, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा. स्प्लिट्सविला को इस बार होस्ट करेंगे सनी लियोनी और उनके साथ नजर आएंगे करण कुंद्रा. करण का स्वैग और सनी का अंदाज़ शो में अलग ही एनर्जी जोड़ने वाला है.

कब और कहां देखें स्प्लिट्सविला?

स्प्लिट्सविला का नया सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है. शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शाम 7 बजे देखा जा सकेगा. ये शो हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को स्ट्रीम किया जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2