KBP Times

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में आधी रात को मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, पुलिस-MCD पर पत्थरबाजी

Delhi Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action:दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन किया गया. पुलिस का दावा है कि मस्जिद के आस-पास अवैध निर्माण को ढहाने के लिए यह कार्रवाई की गई. अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे.

“अतिक्रमण वाली जगह पर तोड़फोड़ अभियान चलाया“

सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद MCD ने 7 जनवरी की सुबह दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास अतिक्रमण वाली जगह पर तोड़फोड़ अभियान चलाया. तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की. इस दौरान हालात को तुरंत और कम से कम बल का इस्तेमाल करके कंट्रोल में लाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि स्थिति बिगड़े बिना सामान्य हो जाए. तोड़फोड़ से पहले मौके पर कई अर्थमूवर देखे गए थे.

“4-5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं“

वहीं DCP निधिन वलसन ने कहा कि कार्रवाई अभी भी जारी है. MCD तोड़फोड़ कर रही है. हमने सुरक्षा के लिए अपने स्टाफ को तैनात किया है. कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई. MCD ने हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार कब्ज़े वाली ज़मीन पर तोड़फोड़ की. रात में पुलिस पर पत्थर फेंके गए. हमने उन्हें पीछे हटाने के लिए कम से कम बल का इस्तेमाल किया. इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया बहुत सुचारू रूप से चली. 4 से 5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं हैं. जैसे ही हमें CCTV कैमरा फुटेज, ग्राउंड फुटेज और बॉडी कैमरा फुटेज मिलेगा, हम बदमाशों की पहचान करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे.

“मस्जिद के पास जितनी जमीन थी वो सुरक्षित है“

उनके अलावा दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर बताया कि ये मामला काफी समय से हाई कोर्ट में चल रहा था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस पर कार्रवाई की गई है. यह लगभग 36,400 वर्ग फुट का क्षेत्र था. इसके आस-पास दो मंजिला दीवार थी जिस पर एक मंजिला ढांचा बना हुआ था. मस्जिद के पास जितनी जमीन थी वो सुरक्षित है. पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड बनी काल, 44 बेघरों की मौत, सिस्टम की नाकामी पर खड़े हुए सवाल

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी रात भर मौके पर मौजूद रहे. हमारी टीम को पूरी सुरक्षा दी गई. रात में पथराव की घटना हुई लेकिन पुलिस की पूरी तैयारी थी. इसमें 32 JCB, 4 पोकलेन मशीन, न्यूमेटिक हैमर और कई ट्रकों का इस्तेमाल किया. हमारी टीम के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं हुई है.

“पत्थरबाजी में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी“

NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने र्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर कहा कि वहां कई ऐसे इलाके हैं जहां अतिक्रमण बढ़ गया है और मैं MCD और इसमें शामिल दूसरे विभागों को बधाई देता हूं, जिन्होंने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. पत्थरबाजी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

“40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब | Honeytrap Case Rajasthan

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2