Rozgar news : प्रदेश में 12वीं पास बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2026 के लिए राजस्थान वनपाल के कुल 259 पदों पर भर्ती (Rozgar news)का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जो राजस्थान के निवासी हैं और वनपाल के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं।
आवेदन प्रक्रिया आज से 4 फरवरी तक
रोजगार चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (Rozgar news) यह भर्ती गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 213 पदों पर की जाएगी, जबकि अन्य पदों के लिए अलग से आवंटन किया गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल या SSO पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है और उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकता हैं:
सबसे पहले, उम्मीदवारों को राजस्थान रिक्रूटमेंट के पोर्टल पर जाना होगा।
फिर Rajasthan Vanpal 2026 के Apply Now बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कोहरे का कहर, शीतलहर से सर्दी बढ़ी, धुंध से ट्रेन, फ्लाइटें लेट, सड़कों पर हादसे
SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
सभी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
सभी जानकारी जांचने के बाद, Final Submit बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करें।
ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, उन्हें देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने की क्षमता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
यह भी देखें : राजस्थान धर्म परिवर्तन कानून पर बवाल | लोग बोले – दो साल से राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया
वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।



