KBP Times

राजस्थान में कोहरे का कहर, शीतलहर से सर्दी बढ़ी, धुंध से ट्रेन, फ्लाइटें लेट, सड़कों पर हादसे

Jaipur: राजस्थान में कोहरे का कहर ट्रेन, फ्लाइटें लेट

Jaipur: राजस्थान में मंगलवार की सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा है। सुबह दस बजे तक कोहरा के कारण वाहन, ट्रेन, एयरोप्लेन सभी लेट चल रहे हैं। कोहरा के कारण सडकों पर हादसे हुए हैं, भरतपुर में एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया वहीं प्रदेश के कई जिलों में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन आपस में टकराएं हैं कोहरे के केहर से ट्रेनें अपनी तय समय से काफी देरी से चल रही हैं वहीं फ्लाइटें भी लेट होने से हवाई यात्रा करने वाले लोग एयरपोर्ट पर सर्दी में बैठे इंतजार कर रहे हैं। Jaipur, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध रही। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरा के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया। कोहरे के कारण उदयपुर और जयपुर में एयरलाइंस कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है।
Jaipur,चित्तौड़गढ़ में कई ट्रेनों के शेड्यूल पर भी असर हुआ है। वहीं,प्रदेश के 20 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में दस जनवरी तक छुट्‌टी कर की गई है। कई जिलों में स्कूलों का टाइम भी बदला है।

कोहरा : मौसम विभाग का अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने 18 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर रही।
नए साल की शुरुआत से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। बीते 5 दिन में तीन दिन माउंट आबू सहित शेखावाटी के कई एरिया में पारा एक डिग्री या उससे कम रहा। सर्दी के साथ घना कोहरा और बर्फीली हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 11वीं के छात्र को मारी गोली, लुधियाना में दहशत

कोहरा से शीतलहर, सर्दी बढ़ी

शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। राज्य में कोहरे का असर 7 जनवरी और कोल्ड-वेव का असर 9 जनवरी तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

यह भी देखें: राजस्थान धर्म परिवर्तन कानून पर बवाल | लोग बोले – दो साल से राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2