ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। GATE 2026 परीक्षा का आधिकारिक टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा फरवरी 2026 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलने वाला माना जाता है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस बार GATE 2026 में कुल 30 अलग-अलग पेपर शामिल किए गए हैं। प्रत्येक विषय की परीक्षा अलग-अलग दिन और शिफ्ट में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपने संबंधित विषय की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार ध्यान से जांचनी होगी।
GATE परीक्षा के जरिए छात्रों को M.Tech, MS और PhD जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले का मौका मिलता है। इसके अलावा, कई सरकारी संस्थान और पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (PSUs) भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं, जिससे यह परीक्षा करियर के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है।
परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर टाइमटेबल में बदलाव संभव है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, दिशा-निर्देश और अन्य अपडेट्स के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: यूपी में IAS के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवक-चार लड़कियां पकड़ीं



