KBP Times

दबदबा था और दबदबा रहेगा, सुनकर कथा के बीच फूट-फूटकर रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, जानें पूरा मामला

Brijbhushan Sharan Singh Riteshwar Ji Maharaj

Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक कथा के मंच पर फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहे हैं. पूर्व सांसद करीब घंटे भर रोते नजर आए.

क्यों रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह?

दरअसल, गोंडा जिले में सद्गुरु रितेश्वर महाराज (Riteshwar Ji Maharaj) की राष्ट्र कथा चल रही थी, इस दौरान महाराज ने बच्चों को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए बृजभूषण के दबदबे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस अवध क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में, भारत में, गोंडा में जब कहते हो दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा, तो यहां इसका बाप बैठा है, इसका भी दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा. यह शब्द सुनते ही बृजभूषण शरण सिंह फूट-फूटकर रोने लगे.

यह भी पढ़ें: रेप-मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन रहेगा जेल से बाहर

राष्ट्र की एकता और अखंडता और मजबूत हो

रितेश्वर महाराज (Riteshwar Ji Maharaj) ने आगे कहा कि हमने भारत वर्ष की इस चोटी पर आज तक कभी किसी से बिना कुछ विचार किए, मां भारती के लिए राम के लिए कृष्ण के लिए हनुमान के उन आचरणों को प्रकाशित करते हुए 52 साल की आयु हो गई, लेकिन एक व्यक्ति भी खड़ा होकर नहीं कहेगा कि तुमको हमने पैसे दिए और तुमने कथा दी. भगवान जाने कैसे चलता है और कैसे भगवान चलाता है और ऐसे ही प्रोग्राम चलता रहेगा.

उन्होंने कहा कि राष्ट्र कथा करने का अधिकार उन्हीं को होना चाहिए जो राम पर और राष्ट्र पर पूर्ण रूप से न्योछावर हों, अपनी सारी जवानी, अपनी वाणी और सारी जिंदगानी न्योछावर कर दें. महाराज ने स्पष्ट किया कि यह कथा किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र को दिशा देने और खंडित हो रहे समाज को जोड़ने के लिए है, ताकि राष्ट्र की एकता और अखंडता और मजबूत हो.

आतंकवादियों को टीम के अंदर…” शाहरुख खान पर भड़के लोग || KBP TIMES

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2