Ikkis box office collection: नए साल की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज इक्कीस ने सिनेमाघरों में धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत की है। श्रीराम राघवन निर्देशित यह वार ड्रामा, जो परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, को दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि यह दिवंगत लेजेंड धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।फिल्म को लेकर शुरू से ही काफी बज था, लेकिन रणवीर सिंह की सुपरहिट धुरंधर की जबरदस्त सफलता और स्क्रीन टक्कर का असर पड़ा। फिर भी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इक्कीस (Ikkis box office collection) टिकी हुई है।
इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रविवार को ग्रोथ की उम्मीद!
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन (1 जनवरी) 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़ और तीसरे दिन (शनिवार) अनुमानित 4.65 करोड़ की कमाई कर तीन दिनों में कुल 15.15 करोड़ रुपये (इंडिया नेट) का कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के कारण स्क्रीन टक्कर का असर पड़ रहा है, लेकिन शानदार रिव्यूज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म टिकी हुई है। अब सभी की नजरें पहले रविवार पर टिकी हैं, जहां वीकेंड के चलते कमाई (Ikkis box office collection)में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।
इक्कीस निकाल पाएगी बजट?
फिल्म ‘इक्कीस’ से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, जो अगस्त्य नंदा के अपोजिट नजर आईं। इसमें जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। यह वार ड्रामा श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है और दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स) ने प्रोड्यूस की है। फिल्म की रनटाइम करीब 2 घंटे 27 मिनट है।बजट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स (जैसे Koimoi और अन्य ट्रेड सोर्स) के अनुसार यह 60 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। वर्तमान में फिल्म की कमाई(Ikkis box office collection) धीमी रफ्तार से चल रही है – तीन दिनों में करीब 15.15 करोड़ (इंडिया नेट) – ऐसे में इस तगड़े बजट को रिकवर करने के लिए फिल्म को लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करना होगा और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाना पड़ेगा। क्या अगस्त्य की डेब्यू और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म हिट साबित हो पाएगी? आगे के वीकेंड्स बताएंगे!



