KBP Times

“आप उसका बदला ले लेंगे…?” IPL में बांग्लादेशी प्लेयर विवाद पर बोले टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता टीकाराम जूली

IPL 2026: आईपीएल 2026 में शाहरुख खान की टीम द्वारा बांग्लादेश खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में खरीदे जाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. इस पूरे मामले पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो घटनाक्रम हुआ, वो काफी निंदनीय है और 3 हिंदुओं की हत्या हुई. एक खिलाड़ी को KKR में नहीं खिलाने से आप उसका बदला ले लेंगे? यह किस प्रकार की दोहरी नीति है.

केंद्र सरकार मौन है

टीकाराम जूली ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था और उसके बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच हुआ, उसपर वो(सरकार) बोल नहीं रहे थे, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि हर विषय में वो दोहरी नीति क्यों अपनाते हैं? यह गंभीर विषय है. बांग्लादेश में हमारे लोगों की हत्या की जा रही है.     

उदयपुर में हुक्का-पानी बंद! खाप पंचायत ने सुनाया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक युवा साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, यह क्या हो रहा है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार मौन है. इन विषयों पर केंद्र सरकार बात नहीं करती, सिर्फ जाति-धर्म पर इनको बात करवा लो, इसके अलावा इनके जह्रन में कोई बात आती ही नहीं है.

IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे मुस्तफिजुर

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारी विरोध के बाद अब बांग्लादेश खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया है कि वह अपने स्क्वाड से मुस्तफिजुर रहमान को हटा सकते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2