KBP Times

Shah Rukh Khan अपनी KKR से कितना कमाते हैं? नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान!

Shah Rukh Khan: किंग खान KKR क्रिकेट टीम से आखिर कितना कमाते हैं

Shah Rukh Khan :बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की वजह से चर्चा में हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि किंग खान अपनी इस क्रिकेट टीम से आखिर कितना कमाते हैं। आइए आपको बताते हैं SRK (Shah Rukh Khan)की KKR  से कितना कमाते हैं

KKR से कितना कमाते हैं Shah Rukh Khan?
                             KKR से कितना कमाते हैं Shah Rukh Khan?

 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। फैंस उन्हें अपनी फिल्मों की वजह से दिल से चाहते हैं। इन दिनों फैंस बेसब्री से शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।वो (Shah Rukh Khan)फिल्मों के अलावा अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की वजह से भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उनकी IPL टीम को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसकी वजह से किंग खान फिर से सुर्खियों के केंद्र में आ गए हैं। इसी मौके पर आपको बताते हैं कि शाहरुख अपनी KKR से कितना कमाते हैं।उनकी (Shah Rukh Khan)की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद से एक बार फिर धमाल मचा रही है। अब एक क्रिकेटर को टीम में शामिल करने के फैसले की वजह से KKR सुर्खियों में घिर गई है। लोग टीम का बायकॉट करने तक की मांग करने लगे हैं।

KKR से कितने करोड़ कमाते हैं किंग खान?

शाहरुख खान अपनी KKR से भारी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इससे करोड़ों रुपए कमा लेते हैं।शाहरुख खान हर साल टीम से 250-270 करोड़ तक कमाते हैं। वे इसमें से अपनी टीम पर लगभग 100 करोड़ खर्च कर देते हैं। क्रिकेटर्स से लेकर टीम खरीदने और कई अन्य चीजों पर काफी पैसा लगाते हैं।टीम पर खर्च करने के बाद शाहरुख के पास 150-170 करोड़ तक बच जाते हैं, जो उनके और उनके पार्टनर्स के बीच बंट जाते हैं।बता दें कि शाहरुख को KKR के लिए BCCI की तरफ से टीवी टेलीकास्ट और स्पॉन्सरशिप से आने वाली इनकम का हिस्सा मिलता है। इसके साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, मैच फीस, फ्रेंचाइजी फीस और प्राइज मनी से भी उनकी कमाई होती है।

नेपाल बॉर्डर पर हिंसा, नया साल मनाने आए लोग सीमा पर फंसे

शाहरुख खान केकेआर से मोटी कमाई करते हैं
शाहरुख खान केकेआर से मोटी कमाई करते हैं

कितनी है नेटवर्थ

केकेआर की वजह से शाहरुख खान की नेटवर्थ में बहुत ज्यादा इजाफा आया है. हुरुन इंडिया रिच की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की नेटवर्थ 12490 करोड़ हो गई है. इसमें उन्होंने काफी कमाई केकेआर से की है.

शाहरुख के साथ किसकी है पार्टनरशिप
शाहरुख के साथ किसकी है पार्टनरशिप

शाहरुख के साथ किसकी है पार्टनरशिप

शाहरुख खान की KKR में पार्टनर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स में शाहरुख खान के पास 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 45 प्रतिशत जूही चावला और जय मेहता के पास है।

क्यों मचा है विवाद

शाहरुख खान अपनी IPL टीम KKR की वजह से विवादों में घिर गए हैं। असल में टीम ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है। इसी को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है।बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई लिंचिंग की घटनाओं के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। लोग शाहरुख खान और उनकी फिल्मों का बायकॉट करने की मांग करने लगे हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2