KBP Times

दूसरी बार पिता बने ‘लोकी’ स्टार टॉम हिडलस्टन, जावे एश्टन के साथ घर आई खुशियां

हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन और उनकी पार्टनर जावे एश्टन की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है। इस खुशखबरी की पुष्टि खुद टॉम हिडलस्टन ने एक इंटरव्यू के दौरान की, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

पिता बनने के अनुभव पर बोले टॉम हिडलस्टन

टॉम हिडलस्टन ने पिता बनने के एहसास को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव शब्दों में बयान करना मुश्किल है और यह इंसान की सोच व जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। हालांकि, कपल ने अपने नवजात बच्चे के नाम और जेंडर को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान सुर्खियों में थीं जावे एश्टन

पिछले साल जावे एश्टन ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। जून महीने में लंदन में हुए एक फिल्म इवेंट के दौरान वह पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। उस दौरान उनकी सादगी और आत्मविश्वास को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट से मिले थे संकेत

कुछ समय पहले जावे एश्टन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पोस्टपार्टम रिकवरी का जिक्र किया था। इस पोस्ट के बाद फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि कपल के घर खुशखबरी आ चुकी है।

निजी जिंदगी को लेकर बेहद प्राइवेट है कपल

टॉम हिडलस्टन और जावे एश्टन की मुलाकात साल 2019 में एक थिएटर प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता प्यार में बदला और साल 2022 में दोनों पहली बार माता-पिता बने। अब दूसरे बच्चे के आगमन के साथ, दोनों की जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया है।

यह भी पढ़ेंः बाजार में शॉपिंग कर रही नाबालिग लड़की को चाकू की नोक पर बंधक बनाया

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव