KBP Times

भामाशाह राजेंद्र केडिया ने आंबेडकर भवन और वाल्मीकि समाज को लेकर की बड़ी घोषणा

Jaipur

Jaipur: एक ओर जहां चारों तरफ नए साल का उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है, वहीं केडिया ग्रुप और KBP Times के चेयरमैन राजेंद्र केडिया ने नए साल की शुरुआत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में समाजहित के एक बड़े कार्य के साथ की है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी संस्थाओं को अहम सौगात देकर सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश की।

निशुल्क भूमि दान की घोषणा

भामाशाह राजेंद्र केडिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से भवन निर्माण हेतु 400 गज भूमि और वाल्मीकि समाज के भवन निर्माण के लिए 200 वर्ग गज पृथक-पृथक भूमि निशुल्क प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दान की गई भूमि पर संबंधित संस्थाओं के कार्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा। ये भवन समाज की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और भविष्य में समाज के सशक्तिकरण का केंद्र बनेंगे।

सम्मान समारोह और समाज से अपील

इस घोषणा के बाद एससी-एसटी मंच के पदाधिकारियों और वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों ने राजेंद्र केडिया का अभिनंदन और सम्मान किया। समाजजनों की मौजूदगी में केडिया ने अन्य भामाशाहों से भी अपील की कि वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए आगे आएं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भामाशाह राजेंद्र केडिया ने समाजहित में इस तरह का योगदान दिया हो। इससे पहले भी वे कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और लगातार जरूरतमंद वर्ग के लिए सहयोग करते आए हैं।

वकीलों के लिए भी दिया बड़ा उपहार

हाल ही में राजेंद्र केडिया ने डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन, जयपुर को भी 400 गज भूमि दान की थी, जहां वकीलों के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का निर्माण प्रस्तावित है। इस क्लब में मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लगातार समाजहित में किए जा रहे कार्यों के चलते राजेंद्र केडिया का नाम उन व्यक्तियों में शुमार हो रहा है, जो सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने का काम करते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2