KBP Times

CBSE Board Exams 2026 की तारीखों में बदलाव, 10वीं की 11 मार्च और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रेल 2026 को होगी आयोजित

CBSE परीक्षा तारीखों में बदलाव, 10वीं की 11 मार्च और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रेल 2026 को होगी आयोजित

Jaipur: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी अधिकृत सूचना के अनुसार आगामी 3 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र संशोधित टाइम टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CBSE Board Exams अब इन तारीखों में होगा एग्जाम

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल (10वीं) की जो परीक्षा पहले 3 मार्च, 2026 को तय की गई थी, वह अब 11 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। इसी तरह इंटरमीडिएट (12वीं) की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा अब सीधे 10 अप्रैल, 2026 को कंडक्ट कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः स्विट्जरलैंड के बार में बम विस्फोट, कई लोगों की मौत, अनेक घायल

CBSE Board Exams इन विषयों के पेपर हुए प्रभावित

क्लास 10जी – 3 मार्च को होने वाले तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, लिंबू, लेप्चा, बोडो, जापानी, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो और एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग जैसे विषयों के पेपर अब 11 मार्च को होंगे।
क्लास 12जी – 3 मार्च को होने वाली लीगल स्टडीज की परीक्षा अब 10 अप्रैल को ली जाएगी।
बोर्ड ने साफ किया है कि, इन बदलावों के अलावा बाकी विषयों की परीक्षाएं पुरानी डेटशीट के हिसाब से ही कंडक्ट कराई जाएंगी। अन्य किसी भी पेपर की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2