KBP Times

IPL में तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिर रहमान को खेलने पर BCCI ने नहीं लगाई रोक

IPL में तेज गेंदबाज मुस्ताफिर रहमान को खेलने पर BCCI ने नहीं लगाई रोक

Kolkata: बांग्लादेश क्रिकेट टीम तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिर रहमान कोलकाता को नाइट राइडर्स की ओर से खेलने पर रोक लगाने का कोई निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने फिलहाल नहीं लिया है। भारत-बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक हालात के बावजूद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने की संभावना बनी हुई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए ’वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाया है और वो सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है.
मुस्ताफिजुर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी रहे. मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. नीलामी के बाद केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. फैन्स और कुछ राजनीतिक नेताओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए हैं.

BCCI रोक नहीं लगाएगी

BCCI का साफ कहना है कि वह सरकार के आदेश के बिना बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर रोक नहीं लगाएगी. पिछले साल BCCI ने टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा 
भारत सरकार के निर्देश पर स्थगित कर दिया था. अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है और कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं.

BCCI ने क्या कहा ?

दिसंबर में ढाका स्थित भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद भारत ने वीजा सेंटर बंद कर दिया और बांग्लादेश ने भी भारतीय नागरिकों को वीजा देना रोक दिया. इससे हालात और तनावपूर्ण हो गए. ठब्ब्प् के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा, ’स्थिति संवेदनशील है. हम लगातार सरकार के संपर्क में हैं. फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाया जाए. मुस्ताफिजुर आईपीएल खेलेंगे. बांग्लादेश कोई दुश्मन देश नहीं है.’

हालांकि मुस्ताफिजुर की उपलब्धता पूरी तरह पक्की नहीं है. अप्रैल में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्ताफिजुर को छव्ब् नहीं दिया, तो वह आईपील 2026 में काफी मैच मिस कर सकते हैं. मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह भी संभव है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एनओसी देने से इनकार कर दे या मुस्ताफिजुर खुद ही हटने का फैसला कर लें.

यह भी पढ़ेंः नववर्ष की शुरुआत जंग से, यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफायनरी पर हमला, उठीं भीषण आग की लपटें

BCCI वीजा पर बातचीत कर रहा

BCCI भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा पर बातचीत कर रहा है. बांग्लादेश की टीम कोलकाता और मुंबई में अपने ग्रुप-स्टेज के मैच खेलेगी. आईपीएल 2026 वर्ल्ड कप खत्म होने के 10 दिन के भीतर शुरू होगा, ऐसे में उम्मीद है कि मुस्ताफिजुर रहमान का वीजा वर्ल्ड कप के जरिए ही एक्सटेंड हो जाएगा.
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ’मुस्ताफिजुर रहमान टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा अप्लाई करेंगे, जिसे प्च्स् के लिए बढ़ाया जाएगा. वीजा कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. बीसीबी की तरफ से भी एनओसी को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं.’
इसी बीच बांग्लादेश में दो हिन्दुओं की मॉब लिंचिंग के बाद प्च्स् 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग तेज हुई. प्च्स् 2025 ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई थी. लेकिन हालिया ऑक्शन में ज्ञज्ञत् ने मुस्ताफिजुर पर करोड़ों रुपये खर्च किए, जिससे वह प्च्स् इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2