KBP Times

आज नए साल से देश में 5 बड़े बदलाव, कार से लेकर LPG तक खरीदना हुआ महंगा

Rule Change 1st January 2026

Rule Change 1st January 2026: आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है. नए साल की शुरुआत के साथ कई नए बदलाव आज से लागू होंगे. कार के शौकीनों से लेकर घर की रसोई तक सबका बोझ बढ़ने वाला है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है.

हवाई सफर सस्ता होगा

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Price Hike का दाम बढ़ाकर बढ़ा झटका दिया है. आज 1 जनवरी से हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम घटा दिए हैं. दिल्ली में पहले कीमत 99,676.77 थी जो अब 92,323.02 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है. मुंबई में एटीएफ 93, 281.04 रुपए से कम होकर 86,352.19 रुपए हो गई है. एटीएफ प्राइज में कटौती के परिचालन लागत में कमी आती है तो एयरलाइंस हवाई टिकट के दाम घटा सकी है.

जनवरी में बंपर बैंक हॉलिडे

जनवरी 2026 का महीना बड़े बदलाव लेकर आया है. इस महीने बैंकों में बंपर हॉलिडे हैं. जनवरी में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं.

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

नए साल की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया है. 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपए महंगा हो गया. 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वो 8 अप्रैल 2025 के रेट पर भी मिल रही है.

कार खरीदना भी महंगा हुआ

कार खरीदारों के लिए साल 2026 का पहला दिन झटके भरा है. कार कंपनियों ने अपनी कारों के दाम में इजाफा करने का फैसला लिया है. कार कंपनियों ने बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्च का हवाला देते हुए कारों के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

ऑस्ट्रेलिया को जीरो टैरिफ निर्यात

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बीते सोमवार को ऐलान किया था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के तीन साल पूरे होने पर जीरो टैरिफ निर्यात का फैसला किया गया है. आज 1 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया भारतीय निर्यात के लिए सभी टैरिफ लाइनों को जीरो कर रहा है. आज से भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली 100 प्रतिशत वस्तुओं पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव