KBP Times

अभिषेक मल्हान से नहीं हुई जिया शंकर की सगाई, एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Jiya-Abhishek:अभिषेक मल्हान से नहीं हुई जिया शंकर की सगाई, एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Jiya-Abhishek: टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की सगाई को लेकर फैली अफवाहों पर अब एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जिया शंकर ने साफ शब्दों में इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है, जिसने इन रूमर्स पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

जिया शंकर ने सगाई की अफवाहों को किया खारिज

मंगलवार रात जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक मिस्ट्री मैन उनके माथे पर किस करता नजर आ रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने उस शख्स का चेहरा हार्ट इमोजी से छिपा रखा है। इस तस्वीर के जरिए जिया ने यह संकेत दिया है कि वह अभिषेक मल्हान को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं। तस्वीर के साथ जिया ने कैप्शन में लिखा—“झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ दें!” जिससे साफ हो गया कि अभिषेक मल्हान के साथ उनकी सगाई की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

कैसे शुरू हुई थीं जिया-अभिषेक की सगाई की चर्चाएं?

दरअसल, यह मामला एक दिन पहले सामने आए एक वायरल पोस्ट से शुरू हुआ।इस पोस्ट में दावा किया गया था कि जिया शंकर और अभिषेक मल्हान (Jiya–Abhishek) जल्द अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले हैं।इतना ही नहीं, पोस्ट में सगाई या शादी की अटकलें भी लगाई गई थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल गई।कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों की सगाई हो चुकी है।वहीं, कुछ पोस्ट में दोनों के साथ नया जीवन शुरू करने की बातें भी कही गईं।हालांकि, अब जिया शंकर की ताज़ा इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि ये सभी दावे पूरी तरह गलत हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ा है जिया-अभिषेक का नाम

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में एक साथ हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।हालांकि, जिया शंकर पहले ही 2024 में स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह और अभिषेक मल्हान कभी भी दोस्ती से आगे नहीं थे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2