KBP Times

ईडन गार्डन्स की पिच को ICC की ‘संतोषजनक’ रेटिंग, भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट पर नहीं लगा जुर्माना

ईडन गार्डन्स पिच ICC रेटिंग

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवंबर 2025 में खेले गए टेस्ट मैच की पिच को लेकर चल रहे विवाद पर अब ICC ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इस पिच को ‘संतोषजनक’ (Satisfactory) रेटिंग दी है, जिसके चलते ईडन गार्डन्स पर किसी तरह की कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाया गया है।

तीन दिन में खत्म हुआ था टेस्ट मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह टेस्ट मुकाबला महज तीन दिनों में समाप्त हो गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच की सबसे खास बात यह रही कि दोनों टीमों में से कोई भी एक पारी में 200 रन तक नहीं पहुंच सकी। चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रन पर ऑलआउट हो गई।
पिच को लेकर क्यों मचा था विवाद?
कोलकाता टेस्ट के दौरान और बाद में पिच को लेकर काफी बहस देखने को मिली। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा था कि यह वही पिच थी जिसकी टीम ने मांग की थी और उन्होंने क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की तारीफ भी की थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बयान का खंडन करते हुए कहा था कि टीम को इस तरह की असमान उछाल वाली पिच की उम्मीद नहीं थी और गंभीर ने क्यूरेटर को बचाने के लिए ऐसा बयान दिया।
कैसी थी ईडन गार्डन्स की पिच?
ईडन गार्डन्स की पिच पर पहले ओवर से ही गेंद का उछाल असमान नजर आया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच से तेज टर्न मिलने लगा। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को इस पिच से मदद मिली। साउथ अफ्रीका की जीत में ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर और लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने अहम भूमिका निभाई, जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन पांच विकेट झटके।
ICC की पिच रेटिंग प्रणाली
ICC की पिच रेटिंग चार स्तरों में दी जाती है—
  • Very Good (बहुत अच्छी)
  • Satisfactory (संतोषजनक)
  • Unsatisfactory (असंतोषजनक)
  • Unfit (अनफिट)
असंतोषजनक रेटिंग पर मैदान को 1 डिमेरिट पॉइंट मिलता है, जबकि अनफिट रेटिंग पर 2 डिमेरिट पॉइंट के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों पर बैन भी लग सकता है। पांच साल में 6 डिमेरिट पॉइंट होने पर 12 महीने का बैन संभव है। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की पिच को बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी गई थी। वह मैच सिर्फ दो दिनों में खत्म हो गया था और MCG को एक डिमेरिट पॉइंट मिला था।

 

यह भी पढें: RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल फिर 3 महीने बढ़ा, IPL मैच शिफ्ट होने का खतरा

यह भी देखें: उन्नाव रेप केस: न्याय मिला, लेकिन सुरक्षा कहां? पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष से खास बातचीत

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2