KBP Times

Jaipur: RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल फिर 3 महीने बढ़ा, IPL मैच शिफ्ट होने का खतरा

RCA एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ा

Jaipur। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी ने आदेश जारी करते हुए एडहॉक कमेटी का कार्यकाल अब 28 मार्च 2026 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। एडहॉक कमेटी ने 17 दिसंबर को सहकारिता रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर तय समय सीमा में चुनाव नहीं करवा पाने का हवाला देते हुए कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया था। इससे पहले कमेटी का कार्यकाल 26 दिसंबर तक निर्धारित था।

तीन महीने में चुनाव की शर्त फिर दोहराई

कार्यकाल बढ़ाने के आदेशों में एक बार फिर यह शर्त रखी गई है कि तीन महीने के भीतर RCA की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाए। हालांकि, इससे पहले जारी किए गए छह आदेशों में भी यही शर्त शामिल रही, लेकिन अब तक चुनाव नहीं हो पाए हैं।

2024 से लगातार बढ़ता रहा कार्यकाल

सहकारिता रजिस्ट्रार ने 28 मार्च 2024 को RCA की कार्यकारिणी समिति का चुनाव कराने के उद्देश्य से एडहॉक कमेटी का गठन किया था। उस समय भी तीन महीने में चुनाव कराने की शर्त रखी गई थी, लेकिन चुनाव नहीं होने के कारण लगातार कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा।

अब तक एडहॉक कमेटी का कार्यकाल
  • 29 जून 2024 तक

  • 28 सितंबर 2024 तक

  • 26 दिसंबर 2024 तक

  • 27 मार्च 2025 तक

  • 27 जून 2025 तक

  • 26 सितंबर 2025 तक
    तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया जा चुका है।

जयपुर से IPL मैच शिफ्ट होने का खतरा

एडहॉक कमेटी का कार्यकाल लगातार बढ़ने से जयपुर से IPL मैच हटाए जाने का खतरा भी गहराता जा रहा है। बीसीसीआई ने पहले ही RCA को लिखित रूप से अवगत कराया है कि जब तक RCA की चुनी हुई बॉडी अस्तित्व में नहीं आती, तब तक IPL मुकाबलों का आयोजन जयपुर में कराना मुश्किल होगा। ऐसे में यदि तय समय में चुनाव नहीं हुए, तो जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लग सकता है।

यह भी पढें:
मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला, राहुल बोले- मोदी वन मैन शो चला रहे

यह भी देखें:

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2