KBP Times

सलमान खान के बर्थडे बैश का इनसाइड वीडियो वायरल

Salman Khan का बर्थडे बैश

Salman Khan: 27 दिसंबर को सलमान खान ने अपने बर्थडे पर फार्महाउस में शानदार पार्टी रखी। पार्टी में परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। अब इसी पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सलमान ने खुद बनाई भेल पूरी, रितेश को खिलाई

वायरल वीडियो में सलमान खान अपने हाथों से भेल पूरी बनाते नजर आ रहे हैं। सामने टेबल पर भेल पूरी का सारा सामान रखा है और उनके सामने रितेश देशमुख खड़े हैं। सलमान एक-एक चीज कटोरी में डालते हैं, अच्छे से मिक्स करते हैं और फिर रितेश को खिलाते हैं। रितेश भी सलमान की बनाई भेल पूरी बड़े चाव से खाते दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

जेनेलिया ने शेयर किया वीडियो, लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

इस वीडियो को जेनेलिया देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा “सलमान खान जैसा कोई नहीं। वो अपने मेहमानों को घर जैसा महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस बार उन्होंने बेहद स्वादिष्ट भाऊंची भेल बनाई। वी लव यू।” वीडियो में सलमान काली टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। उनका ये सादा और डाउन-टू-अर्थ अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर सलमान की तारीफ कर रहे हैं।

बर्थडे पर दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज

अपने जन्मदिन पर सलमान खान ने फैंस को एक और खास तोहफा दिया। उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया। इस फिल्म में सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म भारत-चीन के बीच साल 2020 में हुए गलवान संघर्ष पर आधारित है।

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2