KBP Times

भीड़भाड़ वाले कैब बाजार में सरकारी एंट्री, आ रही है ‘भारत टैक्सी’

Bharat Taxi

‘Bharat Taxi’: भारत के राइड-हेलिंग बाजार में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार की गई भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप 1 जनवरी से अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। इसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड संचालित करेगी। सरकार का दावा है कि यह ऐप ड्राइवरों के लिए ज्यादा फायदेमंद और यात्रियों के लिए पूरी तरह पारदर्शी विकल्प होगी।

सर्ज प्राइसिंग और छिपे चार्ज से मिलेगी राहत

पिछले कुछ सालों से यात्री सर्ज प्राइसिंग, एक्स्ट्रा चार्ज और किराए को लेकर परेशान रहे हैं। वहीं ड्राइवरों की कमाई पर भी सवाल उठते रहे हैं। सरकार का कहना है कि भारत टैक्सी इन्हीं दिक्कतों को खत्म करने के लिए लाई जा रही है, जहां जीरो-कमीशन मॉडल के जरिए ड्राइवर और यात्री दोनों को फायदा मिलेगा।

दिल्ली से होगी शुरुआत

हालांकि भारत टैक्सी (Bharat Taxi) को पूरे देश के लिए लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन इसकी शुरुआत 1 जनवरी से दिल्ली में होगी। राजधानी के लोग इस ऐप के जरिए कैब, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे। फीचर्स के मामले में यह ऐप मौजूदा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स जैसी ही होगी। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली को पायलट सिटी चुना गया है। यहां से मिले फीडबैक के आधार पर ऐप को धीरे-धीरे दूसरे बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन और राइड बुकिंग कैसे होगी?

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप का इस्तेमाल करना बेहद आसान रखा गया है। यूजर्स को पहले ऐप पर रजिस्ट्रेशन और लॉग-इन करना होगा। इसके बाद पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालनी होगी,अपनी पसंद का वाहन चुनना होगा,नजदीकी ड्राइवर से राइड कन्फर्म होगी, पूरी राइड की लाइव ट्रैकिंग भी मिलेगी। सरकार का कहना है कि ऐप को जानबूझकर सिंपल रखा गया है ताकि नए यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो।

भारत टैक्सी को क्या बनाता है खास?

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका जीरो-कमीशन मॉडल है। जहां निजी कैब कंपनियां ड्राइवरों से मोटा कमीशन काटती हैं, वहीं यहां ड्राइवरों को किराए का करीब 80% हिस्सा सीधे मिलेगा। भुगतान मासिक क्रेडिट सिस्टम के जरिए किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे और कमाई को लेकर होने वाले विवाद भी कम होंगे।

भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और 24×7

मददभारत टैक्सी ऐप में कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया जाएगा, ताकि अलग-अलग राज्यों के लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही यात्रियों के लिए 24×7 कस्टमर सपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से ऐप को दिल्ली पुलिस और दूसरी संबंधित एजेंसियों से जोड़ा जाएगा।ड्राइवरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा,राइड डिटेल्स शेयर करने की सुविधा मिलेगी,इमरजेंसी फीचर्स भी शामिल होंगे।सरकारी समर्थन, जीरो-कमीशन मॉडल और पारदर्शिता के वादे के साथ भारत टैक्सी ऐसे वक्त में बाजार में उतर रही है, जब ड्राइवर और यात्री दोनों ही एक निष्पक्ष और भरोसेमंद सिस्टम चाहते हैं। 1 जनवरी से दिल्ली में इसकी शुरुआत के बाद ही साफ होगा कि क्या भारत टैक्सी निजी कैब कंपनियों के दबदबे को वाकई चुनौती दे पाएगी या नहीं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

SBI Chairman announce

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

2

2