Nitish Kumar Hijab Controversy: राजनीति में महिला सम्मान को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं और मामला जुड़ा है हिजाब और घूंघट से. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे. इसी कार्यक्रम में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं. तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चेहरे से हिजाब नीचे खींच दिया. डॉक्टर इस दौरान असहज नजर आईं और माहौल भी अटपटा हो गया. वीडियो सामने आते ही कांग्रेस और आरजेडी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया.
“इतनी घटिया हरकत पर इतना सन्नाटा क्यों“
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने वीडियो शेयर कर कड़ी आलोचना की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में एक समारोह में पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक लड़की का जबरन हिजाब खींच लिया. सुरक्षाकर्मी को उस लड़की को पीछे खींचना पड़ा. इतनी घटिया हरकत पर इतना सुई टपक सन्नाटा क्यों? एक CM (Nitish Kumar Hijab Controversy) ने यह किया पर कोई आक्रोश नहीं? TV पर कोई डिबेट नहीं? हद है.
“मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश…” विधायक निधि कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर MLA रितु बनावत का बड़ा बयान
“ज़ुबान पर तब दही जम गई“
कांग्रेस नेता की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा (Radhika Khera) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस घटिया हरकत के समय आप कहां थी मोहतरमा? कहां है अशोक गहलोत जी पर आपका और राहुल बाबा का एक आक्रोश भरा ट्वीट? ज़ुबान पर तब दही जम गई और उंगलियों पर ताले लग गए थे. क्या आपके high command ने इसके लिए पूरे हिंदू समाज से माफ़ी मांगी थी ? Rights क्या हिंदू महिलाओं की नहीं हैं? फिलहाल मामले को लेकर राजनीति बढ़ती जा रही है.



