KBP Times

भारत-पाक जंगबंदी में भूमिका निभाने के चीन के दावे को भारत ने किया ख़ारिज

New Delhi: भारत-पाक जंगबंदी में भूमिका निभाने के चीन के दावे को भारत ने किया खारिज

New Delhi: भारत ने चीन की ओर से भारत-पाक सीजफायर में मध्यथता के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मई के ऑपरेशन सिंदूर संघर्ष के दौरान युद्धविराम तक पहुंचने में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, “मध्यस्थता पर भारत का रुख हमेशा साफ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई मध्यस्थता नहीं हुई। भारत ने हमेशा यह कहा है कि कोई तीसरा पक्ष दखल नहीं दे सकता। पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ से सीजफायर के लिए अनुरोध किया था।“

जंगबंदी में चीन ने क्या दावा किया था?

चीन ने एक दिन पूर्व ही भारत और पाकिस्तान के बीच जंगबंदी में तनाव दूर करने में मध्यस्थता का दावा किया था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इस वर्ष चीन द्वारा मध्यस्थता किए गए प्रमुख मुद्दों की सूची में शामिल है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सात से दस मई के बीच संघर्ष हुआ था। दस मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने का कई बार दावा कर चुके हैं। हालांकि भारत कह चुका है कि दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच वार्ता के बाद संघर्ष विराम हुआ था।

यह भी पढ़ेंः विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, 2047 तक मज़बूत हाई मिडिल इनकम वाला देश का सपना होगा पूरा

जंगबंदी में ट्रंप के बाद चीन ने लिया क्रेडिट

भारत का स्पष्ट रूप से कहना है कि भारत-पाकिस्तान से संबंधित जंगबंदी में मामलों में मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है। चीनी विदेश मंत्री ने बीजिंग में अंतरराष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर आयेजित एक कार्यक्रम को करते हुए इस मध्‍यस्‍थता का दावा किया था।  वांग ने कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद इस वर्ष स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष अधिक बार भड़के। स्थायी शांति बनाने के लिए हमने एक वस्तुनिष्ठ और न्यायपूर्ण रुख अपनाया है। हमने उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दा, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, फलस्तीन और इजरायल के बीच मुद्दे और हालिया कंबोडिया व थाईलैंड के बीच संघर्ष में मध्यस्थता की।“

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2