KBP Times

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बर्बरता जारी, कई घरों को लगाई आग

Dhaka

Dhaka: बांग्लादेश में हिंदु समुदाय दहशत में है। समाचार है कि चटगांव में हिंदुओं के कई घरों को जला दिया गया है। घर जलाने से पहले बाहर से बंद कर दिया गया था। पीड़ित परिवारों के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों का मकसद लोगों को घरों में ही जलाकर मारना था। घर कच्चे थे, इसलिए लोग किसी तरह बाहर निकल पाए और उनकी जान बच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों की भीड़ ने घरों को बाहर से बंद कर दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई परिवार अस्थायी ठिकानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी ओर मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के लिए मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया और सवाल पूछा है कि क्या मोहम्मद यूनुस, हिंदू-विरोधी जालिम मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे ?

यह भी पढ़ें: यूपी में बंद कमरे में मिले 52 ब्राह्मण विधायक, बगावत की आहट तो नहीं?

बांग्लादेश में हिंदुओं से हिंसा जारी

पीड़ितों का कहना है कि यह हमला सुनियोजित था और इसका मकसद अल्पसंख्यक समुदाय को डराना और इलाके से पलायन के लिए मजबूर करना था। आग लगने से लोगों की सालों की मेहनत की कमाई, जमां पूंजी और आजीविका के साधन नष्ट हो गये हैं। पीड़ित परिवारों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि वो (Dhaka) अपने घरों को दोबारा कैसे बनाएंगे? लेकिन मोहम्मद यूनुस कान में तेल डालकर बहरे हो चुके हैं। कट्टर इस्लामिक भीड़ के खिलाफ वो कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पिछले साल शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद उन्होंने जेल में बंद कट्टर इस्लामिक चरमपंथियों को रिहा कर दिया था और उसके बाद से वो पूरे देश में हिंदुओं के खिलाफ उत्पात मचा रहे हैं।

यह भी देखें: अरावली के अस्तित्व पर संकट के बादल! कोर्ट के फैसले के बाद बवाल क्यों? 

तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए जलते घरों का वीडियो जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि “चटगांव के रौजन में, जालिम मुसलमानों ने हिंदू घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घर जलकर राख हो गए। हिंदू बड़ी मुश्किल से अपने घरों से भागकर अपनी जान बचा पाए। वे किस उम्मीद पर अपने घर दोबारा बनाएंगे? क्या यूनुस हिंदू-विरोधी जालिम मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? क्या वह हिंदुओं को मुआवजा देंगे? या वह इसे नजरअंदाज़ कर देंगे क्योंकि यह खबर विदेश में नहीं फैली है? क्या वह हिंदुओं को जलकर मरने देंगे?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2