KBP Times

यूपी में बंद कमरे में मिले 52 ब्राह्मण विधायक, बगावत की आहट तो नहीं?

UP Politics: यूपी में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. दूसरी तरफ ब्राह्मण विधायकों का कुटुम्ब तैयार होने से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. शीतकालीन सत्र (Up Assembly Winter Session) के तीसरे दिन बीजेपी और अन्य दलों के 52 ब्राह्मण विधायक और विधान परिषद सदस्य एक जगह जुटे और बंद कमरे में बैठे. कुशीनगर के विधायक पंचानंद पाठक के आवास पर इन ब्राह्मण विधायकों और एमएलसी का जुटान हुआ. जिसे सहभोज नाम दिया गया. इसमें खासतौर पर बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विधायक पहुंचे थे. हालांकि विधायकों का कहना है कि यह सहभोज था कोई बैठक नहीं.

सहभोज में शामिल हुए 4 दर्जन ब्राह्मण विधायक

मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि विधायक पंचानंद पाठक में आयोजन में 4 दर्जन ब्राह्मण विधायक शामिल हुए. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. हम सबने वहां खाना खाया और वहां से सभी चले गए. विधायक रत्नाकर मिश्रा के अलावा सहभोज में विधायक शलभमणि त्रिपाठी, एमएलसी उमेश द्विवेदी भी मौजूद रहे. ये सभी सीएम योगी (Up Assembly Winter Session) के करीबी माने जाते हैं. उनके अलावा बैठक में तरबगंज से विधायक प्रेमनारायण पांडेय, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, एमएलसी साकेत मिश्रा, एमएलसी उमेश द्विवेदी, बाबूलाल तिवारी और धर्मेंद्र सिंह, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा, खलीलाबाद से विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहनौन से बीजेपी विधायक विनय द्विवेदी सहित अन्य विधायक बैठक में शामिल हुए.

यूपी में हैं 52 ब्राह्मण विधायक

बता दें कि यूपी विधानसभा (Up Assembly Winter Session) में इस समय 52 ब्राह्मण विधायक हैं, जिसमें से 46 बीजेपी के हैं. ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने बीजेपी और योगी सरकार की चुनौती बढ़ा दी है. गौरतलब है कि पिछले मानसून सत्र के दौरान भी एक ऐसा ही आयोजन चर्चा का केंद्र बना था. ठाकुर विधायकों के जुटान को कुटुंब नाम दिया गया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी के ठाकुर विधायकों के अलावा अन्य दलों के ठाकुर विधायक पहुंचे थे. इस आयोजन को विधायकों ने पारिवारिक मिलन बताया था.

यह भी पढ़े: दिल्ली में दीपू हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, VHP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

ब्राह्मणों की बीजेपी से नाराजगी बढ़ी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूपी में ब्राह्मणों की बीजेपी से नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है. ब्राह्मण समाज बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक रहा है. बीजेपी जब यूपी में तीसरे नंबर की पार्टी थी तब भी समाज का अधिकांश वोट बीजेपी को ही मिलता था. लेकिन पिछले कुछ सालों से ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kissan protest

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज, 16 अगस्त से जयपुर में धरना और 25 को विशाल प्रदर्शन

Amla Ruia welcomed

जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

by election result

तीन राज्यों में उपचुनाव Result: बांकीपुर से प्रशांत, मंजलपुर से भाजपा जीती, दतिया से कांग्रेस

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

2

2