KBP Times

शादी के स्टेज पर बैक फ्लिप पर बैक फ्लिप, दूल्हा-दुल्हन रह गए दंग, VIRAL VIDEO

Wedding Viral Video

Wedding Viral Video: शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे, मेहमान जश्न का आनंद ले रहे थे… तभी एक बच्चे ने ऐसी एंट्री मारी कि पूरी महफिल का फोकस उसी पर चला गया. स्टेज पर चढ़ते ही उसने लगातार बैक फ्लिप और स्टंट करने शुरू कर दिए. उसके करतब देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत सभी मेहमान हैरान रह गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी समारोह का नजारा दिखाई देता है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और उनके साथ कुछ मेहमान भी मौजूद हैं. इसी बीच एक युवक अचानक स्टेज पर पहुंचता है और बिना किसी भूमिका के लगातार बैक फ्लिप मारना शुरू कर देता है. वह एक के बाद एक कई स्टंट करता है, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं. उसकी हर छलांग के साथ स्टेज पर जोरदार आवाज होती है और आसपास का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

दुल्हन के एक्सप्रेशन बने चर्चा का विषय
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार-बार स्टेज पर जोर से गिरता है, जिससे धूल तक उड़ने लगती है. इस दौरान दुल्हन के चेहरे पर आए अजीबोगरीब एक्सप्रेशन भी कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं दूल्हा और स्टेज पर मौजूद अन्य लोग भी युवक की हरकतों को देखकर चौंक जाते हैं, लेकिन युवक बिना रुके लगातार अपने स्टंट करता रहता है.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने लिखा कि “डांसर ने तो शादी के स्टेज को धूल का मैदान बना दिया”, तो किसी ने मजाक में इसे “आमिर खान की शादी में टाइगर श्रॉफ की एंट्री” बता दिया. एक यूजर ने लिखा, “शादी में आया है या सर्कस का शो दिखाने?” वहीं कई लोगों ने उसे “सस्ता वाला टाइगर श्रॉफ” और “टाइगर श्रॉफ लाइट” तक कह डाला. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है.

यह भी पढ़ें: सड़क के बीच सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2