KBP Times

सड़क के बीच सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जो लोगों को चौंका भी देता है और हंसने पर मजबूर कर देता है. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. जिसमें एक शख्स सड़क के बीचों-बीच गहरी नींद में सोता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि उसने अपना सिर एक शांत बैठे सांड की गोद में रखा हुआ है. दोनों की बेफिक्र अंदाज वाली यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

रायपुर का बताया जा रहा है वीडियो
यह वीडियो @TARUNspeakss नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बता रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “लगता है दोनों ट्रेडर हैं, इसलिए सड़क पर आ गए. दूसरे ने लिखा कि दोनों सड़क के बीचों-बीच बस चिल कर रहे हैं.एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है दोनों ही नशे में हैं. वहीं किसी ने लिखा कि सड़क के बीच इससे आरामदायक तकिया शायद ही कोई हो. वीडियो में कमेंट एक शख्स ने लिखा-अगर गाय मां है, तो सांड बाप हुआ. ये तो अपने बाप की गोद में सो रहा है. वहीं किसी ने लिखा, “सांड कह रहा होगा… मेरा बच्चा है तू. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दोनों मोह-माया से ऊपर उठ चुके हैं. यही वजह है कि यह अनोखा वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अजगर को मुंह में दबाकर ले गया बाघ, VIDEO वायरल

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2