KBP Times

चलता-फिरता कॉफी कैफे! युवक का अनोखा कॉफी बेचने का तरीका देख लोग बोले- परिवार के लिए…

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो अपनी मेहनत और अनोखे आइडिया की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया से तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक ने कॉफी बेचने का ऐसा तरीका अपनाया है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो की सबसे खास बात यह है कि उसने कोई ठेला, दुकान या स्टॉल नहीं लगाई है, बल्कि कॉफी का पूरा सेटअप अपने शरीर पर ही बांध लिया है. वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वायरल वीडियो को देखकर लोग इस युवक के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BK creation (@baloramkundu9)


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने कंधों और कमर पर स्ट्रैप बांधकर बांधकर एक खास तरह का स्टैंड पहन रखा है. इस स्टैंड के सामने एक रेड कलर का कॉफी डिस्पेंसर लगा है. इसके दोनों तरफ छोटे-छोटे डिब्बे रखें है और ऊपर की साइड डिस्पोजेबल पेपर कप लगाए गए हैं. युवक ने पूरे कॉफी स्टॉल को अपने शरीर पर फिट कर लिया है. जिससे वह चलते-फिरते लोगों के लिए कॉफी बना सके. वीडियो में सबसे पहले युवक सबसे ऊपर रखे एक कप में डिब्बे से कॉफी पाउडर डालता है. जिसके बाद दूसरे डिब्बे से कप में चीनी डालता है. वहीं एक अन्य डिब्बे से दूध पाउडर डालता है. इसके बाद सामने लगे रेड कलर के डिस्पेंसर का टैप खोलकर कप में गर्म पानी या तैयार कॉफी डालता है फिर अपने स्टैंड में लगे छोटे कॉफी ब्लेंडर को निकालकर कर में डालता है और कॉफी को अच्छे से मिक्स करता है.

वायरल वीडियो देख क्या बोले यूजर?
जब कॉफी तैयार हो जाती है तो युवक उसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालता है. जिससे कॉफी और ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देती है. जिसके बाद वो तैयार कॉफी को कस्टमर को देता है. वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवक की मेहनत और अनोखे आईडिया की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कैफे जैसी कॉफी, शानदार टैलेंट. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- परिवार के लिए मेहनत करने वाले इस शख्स को सलाम. कई लोगों ने इसे 100 % मेहनत और 100 % सम्मान बताया, एक यूजर ने लिखा जिसे काम करना होता है वो किसी भी हाल में रास्ता निकाल ही लेता है.

यह भी पढ़ें: फिल्म नायक के अंदाज में राशन की दुकान पर पहुंचे CM विजय, Video Viral, जमकर हुई तारीफ

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2