KBP Times

फिल्म नायक के अंदाज में राशन की दुकान पर पहुंचे CM विजय, Video Viral, जमकर हुई तारीफ

CM Vijay Thalapathy Viral Video

CM Vijay Thalapathy Viral Video: तमिलनाडू के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो 13 जुलाई 2026 को चेन्नई के पेरम्बूर इलाके के एमकेबी नगर का बताया जा रहा है, जब सीएम खुद विजय खुद राशन की दुकान पर पहुंचे थे. यहीं से मुख्यमंत्री ने राज्य में नई राशन कार्ड योजना की शुरुआत की और पहले 50 लोगों को खुद अपने हाथों से राशन कार्ड सौंपे.

मनीष मिश्रा नाम के सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. जिसे करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि विजय की जितनी तारीफ की जाए कम है, क्योंकि जनता से जुड़ा हुआ नेता ही देश को आगे बढ़ा सकता है.

पूरे राज्य में 73 हजार नए स्मार्ट राशन कार्ड बांटे जाएंगे
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री विजय एक साधारण राशन की दुकान में पहुंचे हैं, जहां आस-पास आम लोग खड़े हैं. वे खुद राशन का सामान चेक करते हुए और लोगों को बांटते हुए दिखाई दिए. सीएम विजय एक बड़े बर्तन के पास खड़े होकर सामान की क्वालिटी को गौर से देखते हैं, ताकि लोगों को सभी चीजें मिल सकें. सरकार की इस योजना के तहत पूरे राज्य में 73 हजार नए स्मार्ट राशन कार्ड बांटे जाएंगे और अगले 2 हफ्तों में सभी मंजूर कार्ड लोगों तक पहुंचा दिए जाएंगे.

लोगों ने जमकर तारीफ की
मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय के वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर तारीफ भरे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ये तो फिल्मों के हीरो से रियल हीरो बन चुके हैं, जिसके जवाब में मनीष मिश्रा ने कहा कि फिल्म में हीरो थे अब रियल में हीरो हैं. एक और यूजर ने लिखा कि बिहार में भी ऐसी ही मुख्यमंत्री की जरूरत है, तभी बिहार का भला होगा, जिस पर जवाब आया कि बिहार क्या सभी राज्यों को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इन्हें 2027 के यूपी चुनाव में टीवीके को लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘कयामत-कयामत’ गाने पर नई नवेली दुल्हन का धमाकेदार डांस, देखते रह गए मेहमान, VIDEO VIRAL

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2